राज्यपाल आनंदीबेन पहुंची चित्रकूट, किए भगवान कामतानाथ के दर्शन

madhya pradesh governor anandiben reach in chitrakoot for one day tour
राज्यपाल आनंदीबेन पहुंची चित्रकूट, किए भगवान कामतानाथ के दर्शन
राज्यपाल आनंदीबेन पहुंची चित्रकूट, किए भगवान कामतानाथ के दर्शन

डिजिटल डेस्क, सतना। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चित्रकूट पहुंची। वे गुरुवार सुबह भोपाल से स्टेट प्लेन से रवाना होकर सतना हवाई पट्टी पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से चित्रकूट  रवाना हुईं। यहां देवांगना हेलीपैड पर उतरकर कार द्वारा कामदगिरि प्रथम मुखारविंद जाकर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। तत्पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र 135 का दौरा कर बच्चों को फल वितरित किए।

 

 

यहां राज्यपाल ने रामनाथ आश्रम शाला में जाकर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का आनंद उठाया। सांसद, विधायक, महापौर ने उनका किया स्वागत।

 

 

इससे पूर्व सतना हवाई पट्टी पर सांसद गणेश सिंह, महापौर ममता पांडे, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, विधायक शंकरलाल तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं चित्रकूट में कलेक्टर मुकेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर सहित प्रशासन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Created On :   26 April 2018 8:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story