राज्य बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.22 फीसदी छात्र पास

Maharashtra Board 12th result released, 94.22 percent students pass
राज्य बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.22 फीसदी छात्र पास
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.22 फीसदी छात्र पास

डिजिटल डेस्क, पुणे।  महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (महाराष्ट्र बोर्ड) की कक्षा 12 वीं परीक्षा का परिणाम 94.22 प्रतिशत है। साल 2020 के नतीजों की तुलना में इस साल 3.56 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र बोर्ड ने मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित कक्षा 12 वीं (एचएससी) का रिजल्ट घोषित किया। महाराष्ट्र बोर्ड के 9 विभागीय मंडलों में छात्राओं का परिणाम 95.35 प्रतिशत है। जबकि 93.59 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। यानी छात्रों की तुलना में छात्राएं 2.06 प्रतिशत अधिक पास हुई हैं। इस परीक्षा में विज्ञान संकाय के 98.30 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कला संकाय के 90.51 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है।

वाणिज्य संकाय के 99.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं व्यवसाय पाठ्यक्रम के 92.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण इन 9 विभागीय मंडलों में विज्ञान, कला वाणिज्य व व्यवसाय पाठ्यक्रम संकाय के लिए 14 लाख 49 हजार 664 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिसमें से 14 लाख 39 हजार 731 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 13 लाख 56 हजार 604 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। फरवरी-मार्च 2020 में आयोजित परीक्षा परिणाम में 90.66 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इसकी तुलना में इस साल 3.56 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं साल 2021 में कोविड संकट के चलते अंतर्गत मूल्यांकन के आधार पर घोषित परीक्षा परिणाम 98.80 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

93.52 प्रतिशत के साथ औरंगाबाद बोर्ड में हिंगोली को चौथा स्थान
हिंगोली में  इस वर्ष फिर एक बार लड़कियोंं ने लड़कों को पछाड़ते हुये  94. 81  प्रतिशत सफलता हासिल की।  लडको ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 92.59 प्रतिशत सफलता पाई  । इस बार 13168  विद्यार्थीयो ने परीक्षा दी जिसमें से 12316  सफल हुए।

यवतमाल जिले का 12 वी का परीक्षा परिणाम 95.11% रहा। 

 


 

Created On :   8 Jun 2022 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story