महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में व्यापक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का दूसरा पुरस्कार

Maharashtra gets 2nd award for best state for comprehensive development in tourism sector
महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में व्यापक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का दूसरा पुरस्कार
उपलब्धि महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में व्यापक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का दूसरा पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र को पर्यटन क्षेत्र में व्यापक विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का दूसरा पुरस्कार मिला है। इसके अलावा राज्य को विभिन्न श्रेणी में कुल 9 पुरस्कार प्राप्त हुए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को ये पुरस्कार प्रदान किए। विश्व पर्यटन दिन के अवसर पर मंगलवार को यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में राज्यों को पर्यटन क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए वर्ष 2018-19 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए। कुल 11 पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के हाथों दिए गए। जबकि शेष पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्‌डी ने प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट, विभाग के सचिव अरविंद सिंह, अतिरिक्त सचिव राकेश वर्मा मौजूद थे।

समारोह में महाराष्ट्र में पर्यटन को बढावा मिलने के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ निजी क्षेत्र की संस्थाओं को भी राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प र्यटकों को उत्कृष्ट नागरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सातारा की पाचगणी नगर पालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार सातारा कलेक्टर रुचेश जयवंशी और मुख्यकार्यकारी धिकारी गिरीष दापकेकर ने स्वीकार किया।

सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार स्वीकार करने के बाद प्रदेश पर्यटन निदेशालय के सहनिदेशक डॉ धनंजय सावलकर ने कहा कि इस पुरस्कार से हमें आने वाले समय में प र्यटन क्षेत्र में और व्यापक विकास करने के लिए प्रेरणा और ऊर्जा हासिल हुई है। पर्यटन क्षेत्र में महाराष्ट्र को सबसे आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी काल में शाश्वत पर्यटन, सुरक्षित पर्यटन व अनुभवजन्य प र्यटन इस त्रीसूत्री पर आधारित प र्यटन के विकास का मॉडल तैयार करेंगे।

Created On :   28 Sep 2022 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story