- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राजपथ की परेड में इस बार भी दिख...
राजपथ की परेड में इस बार भी दिख सकती महाराष्ट्र की झांकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित संचलन में महाराष्ट्र की झांकी को स्थान दिए जाने के महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया है। झांकी के चयन के संबंध में 21 दिसंबर को हुई 5वें दौर की बैठक में महाराष्ट्र को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब सोमवार को इस विषय पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में महाराष्ट्र के अधिकारी शामिल होंगे। संस्कृति विभाग के निदेशक विभीषण चौरे ने कहा कि झांकी के चयन की प्रतियोगिता से महाराष्ट्र बाहर नहीं हुआ है। उनके मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने 20 दिसंबर को 14 राज्यों को 5वें दौर की बैठक में शामिल होने के लिए भेजे गए पत्र में बाद में सुधार करते हुए बैठक के लिए महाराष्ट्र को शामिल कर लिया गया। हालांकि, यह तब हुआ जब राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया और केंद्रीय मंत्री ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया
Created On :   25 Dec 2022 3:01 PM IST