- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जयसिंहनगर
- /
- बारिश में हवा से गिरा महुआ का पेड़,...
बारिश में हवा से गिरा महुआ का पेड़, बिजली के 5 खंभे टूटे
By - Safal Upadhyay |20 Jun 2022 2:53 AM GMT
जयसिंहनगर बारिश में हवा से गिरा महुआ का पेड़, बिजली के 5 खंभे टूटे
डिजिटल डेस्क,जयसिंहनगर। देवरारोड स्थित चक्की के समीप शनिवार रात बारिश और तेज हवा से एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। इससे पांच बिजली के खंभे टूट गए। गनीमत रही की हादसा रात में हुआ इस कारण लोगों को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि महुआ का पेड़ गिरने के 16 घंटे बाद भी प्रशासन द्वारा हटवाने की कार्रवाई नहीं की गई। इससे वार्ड क्रमांक 12 और 9 में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Created On :   20 Jun 2022 8:23 AM GMT
Next Story