अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं पोनूंग डोमिंग, CM बोले- गौरव का पल

Major Ponung Doming becomes first woman Lieutenant Colonel from Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं पोनूंग डोमिंग, CM बोले- गौरव का पल
अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं पोनूंग डोमिंग, CM बोले- गौरव का पल
हाईलाइट
  • अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल तक पहुंचने वाली पहली महिला सैन्य अफसर बनी पोनूंग डोमिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की मेजर पोनूंग डोमिंग ने राज्य में एक नया इतिहास रच दिया है। पोनूंग डोमिंग अरुणाचल की पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। मेजर डोमिंग अरुणाचल की पहली आर्मी अफसर हैं जिन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक पर प्रमोट किया गया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने खुद इस बात की जानकारी दी है और इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर मेडर पोनूंग डोमिंग को बधाई दी है और उनकी फोटो भी शेयर की है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, हमारे लिए गौरव का क्षण है। मेजर पोंग डोमिंग ने इतिहास रच दिया है। वह अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल तक पहुंचने वाली पहली महिला सैन्य अफसर हैं।

अरुणाचल प्रदेश की पोनूंग डोमिंग पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट के जीटीसी की रहने वाली हैं। वो अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। सरकारी स्कूल से पढ़ीं डोमिंग बचपन से ही सैन्य अफसर बनना चाहती थीं।

Created On :   24 Sep 2019 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story