मंडला- जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला

तीन घायल, अस्पताल में भर्ती मंडला- जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला

डिजिटल डेस्क मण्डला। जिले के पश्चिम वन मंडल अंतर्गत ग्राम पोंडी कक्ष क्रमांक 367 बीट पोंडी  सर्किल टाटरी परिक्षेत्र बम्हनी मैं महुआ बीनने का ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला किया है जिसमें से 2 महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अपने स्वास्थ्य के अंदर भर्ती कराने के बाद मंडला रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि महुआ बीनने गए ग्रामीणों का सामना पेड़ के नीचे बैठे तेंदुए से हो गया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में तेंदुए ने एक के गर्दन, एक की कमर और एक की बांह पर पंजा मारा है। घायलों के नाम संताना साहू पति केशु साहू उम्र 42 वर्ष, देवेंद्र साहू पिता अमरचंद साहू उम्र 26 वर्ष एवं अनिता साहू पति देवेंद्र साहू उम्र 22 वर्ष बताए गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पंहुचे उन्होंने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी पंहुचाया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार करा कर जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। सभी घायल ग्राम पंचायत राता के ग्राम पोंडी निवासी बताए गए हैं।

 

Created On :   3 April 2022 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story