पति के अफेयर की बात मोबाइल से पता चली तो महिला ने लगा ली फांसी

Married woman committed suicide due to husband illicit relationship
पति के अफेयर की बात मोबाइल से पता चली तो महिला ने लगा ली फांसी
पति के अफेयर की बात मोबाइल से पता चली तो महिला ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  पति के अवैध संबंधों का उसके मोबाइल ने पर्दाफाश कर दिया। इससे आहत पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरामद सुसाइड़ नोट के आधार पर शुक्रवार को देर रात आरोपी पति के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। मृतका का नाम जयश्री (30) है, जबकि  उसके पति का नाम विक्रम नारनवरे, महालक्ष्मी नगर निवासी है। शताब्दी चौक में विक्रम की दुकान है।

वर्ष 2014 में विक्रम और जयश्री की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही घरेलू कलह के चलते दोनों महालक्ष्मी नगर में माता-पिता से अलग रह रहे थे। विक्रम जयश्री को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देता था। बावजूद जयश्री चुपचाप सह रही थी। घटना के एक दिन पहले जयश्री के हाथ विक्रम का मोबाइल लगा। इस मोबाइल से विक्रम के किसी महिला के साथ अवैध संबंधों की बात जयश्री को पता चला। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ, लेकिन पति से मिले इस धोखे से जयश्री बेहद आहत हो गई थी। आखिरकार शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे जयश्री ने सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र करते हुए पति को सबक सिखाने का जिक्र जयश्री ने किया है। 

एक ही  प्रापर्टी दो लोगों को बेची

एक ही संपत्ति दो लोगों को बेचने की आड़ में लाखों का चूना लगा दिया गया।  सक्करदरा थाने में आरोपी बिल्डर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कामगार नगर निवासी शेषराव लाडिकर (66) राजस्व विभाग से सेवानिवृत हुए  हैं। 29 जनवरी 2016 को उन्होने मां भवानी हाउसिंग लैंड डेवलपर्स के कार्यालय के जाकर बबन नामदेव राखुंडे नामक व्यक्ति से उनकी प्रस्तावित योजना के तहत फ्लैट नंबर-3 और 4 बुक किए थे। वर्ष 2016 से अभी तक आरोपी को फ्लैट के करीब 15 लाख रुपए भी दिए गए, लेकिन रुपए मिलने के बाद भी शेषराव को अभी तक रजिस्ट्री नहीं दी गई है। रजिस्ट्री को लेकर बबन का रवैया टाल-मटोल रहा है। इस बीच शेषराव को पता चला कि, उनके द्वारा खरीदे गए दोनों फ्लैट किसी और व्यक्ति को बेच दिए गए हैं। यह मामला थाने पहुंचा।  आरोपी बबन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बबन की  अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

Created On :   21 Sep 2019 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story