- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मिलिंद भारंबे को राज्य के कानून...
मिलिंद भारंबे को राज्य के कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर चुनौतीपूर्ण हालात के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को बड़ा पैमाने पर पुलिसवालों के तबादले किए हैं। मिलिंद भारंबे को अब राज्य का विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) बनाया गया है। अब तक भारंबे मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर तैनात थे। जबकि अब तक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे सुहास वारके को भारंबे की जगह तैनात किया गया है। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नाशिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह जयंत नाइकनवरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण प्रकाश का भी तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह अंकुश शिंदे को पिंपरी चिंचवड का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि कृष्ण प्रकाश को वीआईपी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागपुर में बतौर डीसीपी तैनात मनीष कलवानिया को औरंगाबाद ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अब तक चंद्रपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अतुल कुलकर्णी को जालना का एसपी बनाया गया है।
अधिकारी कहां थे नई नियुक्ति
मिलिंद भारंबे संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुंबई विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था
सुहास वारके विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुंबई
सुरेश कुमार मेकला संयुक्त पुलिस आयुक्त ठाणे विशेष पुलिस महानिरीक्षक पुणे, सीआईडी
रविंद्र शिसवे संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुणे विशेष पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार आयोग
लखमी गौतम पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसीबी विशेष पुलिस महानिरीक्षक (अस्थापना)
संदीप कार्णिक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुणे
सत्य नारायण अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात विशेष पुलिस महानिरीक्षक, समुद्री सुरक्षा
प्रवीण पडवल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई संयुक्त पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू, मुंबई
एस जय कुमार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, वसई विरार विशेष पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन
निशिथ मिश्रा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सुरक्षा विशेष पुलिस महानिरीक्षक, एटीएस
सुनील फुलारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर विशेष पुलिस महानिरीक्षक, परिवहन
संजय मोहिते पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोकण विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोकण (पदोन्नति)
सुनील कोल्हे संयुक्त आयुक्त, सीआईडी संयुक्त आयुक्त, सीआईडी (पदोन्नति)
दत्तात्रय कराले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे संयुक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे
प्रवीण पवार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे संचालक, गुप्तवार्ता एकादमी
वी जी शेखर पुलिस उपमहानिरीक्षक, नाशिक विशेष पुलिस महानिरीक्षकस नाशिक
संजय बाविस्कर पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसआरपीएफ, पुणे विशेष पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी
जयंत नाइकनवरे पुलिस उपनिरीक्षक वीआईपी पुलिस आयुक्त, नाशिक
कृष्ण प्रकाश पुलिस आयुक्त पिंपरी चिंचवड विशेष पुलिस महानिरीक्षक, वीआईपी सुरक्षा
अंकुश शिंदे विशेष पुलिस महानिरीक्षक, मुंबई पुलिस आयुक्त, पिंपरी चिंचवड
दीपक पांडे पुलिस आयुक्त नाशिक विशेष पुलिस महानिरीक्षक, महिला अत्याचार
परमजीत सिंह दहिया डीसीपी मुंबई पुलिस उपमहानिरीक्षक, एटीएस
नीवा जैन एसपी, उस्मानाबाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर
राजेंद्र माने डीसीपी, एसआईडी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे शहर
विनायक देशमुख एसपी, जालना अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई
महेश पाटील डीसीपी, मीरा भायंदर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात, मुंबई
संजय जाधव एसपी, हाईवे, पुणे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे
दीपक साकोरे डीसीपी, मुंबई पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसआरपीएफ, पुणे
पंजाबराव उगले एसपी, एसीबी, ठाणे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, एलए, मुंबई
श्रीकांत पाठक नियुक्ति के इंतजार में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मीराभायंदर
विजय पाटील, डीसीपी मुंबई पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसीबी, मुंबई
दत्तात्रय शिंदे, एसपी, पालघर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुंबई
अक्षय शिंदे, डीसीपी नागपुर, शहर एसपी, उस्मानाबाद
अतुल कुलकर्णी अतिरिक्त पुलिस अक्षीक्षक, चंद्रपुर एसपी जालना
मनीष कलवानिया डीसीपी, नागपुर एसपी औरंगाबाद, ग्रामीण
निमित गोयल एसपी, औरंगाबाद, ग्रामीण एसआरपीएफ, औरंगाबाद, समादेशक
राजा रामासामी एसपी, बीड़ डीसीपी पुणे शहर
लता फड प्रतीक्षारत एसपी, हाईवे सुरक्षा
विरेंद्र मिश्रा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सशस्त्र पुलिस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग
Created On :   21 April 2022 9:28 AM GMT