खराब मौसम के चलते दिल्ली का विमान रद्द, 17 के बाद गिर सकता है पारा

Mercury may fall after 17, temperature rises due to humidity
खराब मौसम के चलते दिल्ली का विमान रद्द, 17 के बाद गिर सकता है पारा
खराब मौसम के चलते दिल्ली का विमान रद्द, 17 के बाद गिर सकता है पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत में जोरदार ठंड के साथ बारिश हो रही है। उत्तर में स्थित दिल्ली सहित अन्य का मौसम बिगड़ने के कारण उसका सीधा असर विमानों पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को मौसम के चलते दिल्ली से नागपुर आने वाले विमान रद्द हाेने के कारण उसकी वापसी की उड़ान भी रद्द हो गई। वहीं दिल्ली, मुंबई, रायपुर, कोलकाता, चेन्नई और पुणे की उड़ानों में देरी के कारण आगे की उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई।

इन विमानों पर मौसम का प्रभाव

जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमनातल पर विमानों में देरी के कारण एयर ट्रॉफिक बिगड़ा हुआ है। इसका असर देशभर की उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिल्ली से नागपुर आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 774 रद्द कर िदया गया इस वजह से नागपुर से दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 636 को भी रद्द कर दिया गया। वहीं पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 284 देर रात 2.15 बजे से 2 घंटा देरी से, रायपुर से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 469 सुबह 8.10 बजे से आधा घंटा देरी से, चेन्नई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 563 दोपहर 1 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 दोपहर 1.05 बजे से 1 घंटा देरी, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 शाम 5.30 बजे से 1.30 घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 404 रात 8.10 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 रात 8.15 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 रात 8.35 बजे से 2 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 221 रात 9.40 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 रात 9.45 बजे से आधा घंटा देरी से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।

 

17 के बाद गिर सकता है पारा

पारा भले ही अभी थोड़ा ऊपर की ओर चढ़ रहा है, लेकिन आसार हैं कि 17 दिसंबर के बाद इसमें तीव्र गिरावट दर्ज होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर के बाद अचानक 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जो अगले तीन से चार दिनों में तेजी से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक उतर सकता है। उनका अनुमान है कि वर्तमान में उत्तर-पूर्व बनी हवा की दिशा 17 दिसंबर के बाद उत्तरीय हो सकती है। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत में भारी हिमपात व वर्षा के बावजूद उपराजधानी समेत विदर्भ में गुलाबी ठंड का ही असर दिखाई दे रहा  है। कड़ाके की ठंड के दीदार अभी तक नहीं हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसका मुख्य कारण हवा की दिशा उत्तरीय न होना है। एक दो दिन में नमी का स्तर घटने लगेगा। इससे रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। 17 दिसंबर तक नमी छंट जाएगी और हवा की दिशा भी उत्तरीय होगी। इससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हो सकती है। 

नमी के चलते बढ़ा तापमान 

अरब सागर से उठी नमी और राजस्थान पर बने विपरीत चक्र से नमी का रिसाव संतरानगरी के आसमान में हो रही है। इससे रात के पारे में वृद्धि दर्ज हो रही है। हालांकि अब नमी के छंटने के आसार हैं। नमी के चलते नीचे आई गर्मी वापस नहीं जा पाती। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज होती है। अल-सुबह शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारों ने सड़कों को भिगो दिया। हालांकि हवा की गति तेज रहने से सुबह-सुबह ठंड की चुभन महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत रहा। 

न्यूनतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त  के साथ 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो समान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 तथा न्यूनतम 73 प्रतिशत रही।

 शहर         अधिकतम     न्यूनतम
 नागपुर       29.2            17.3
 अकोला      30.1           17.6
 अमरावती     30.4          16.2
 बुलढाना        27.2         16.4
 ब्रह्मपुरी         29.7          15.4
 चंद्रपुर          29.6            17.9
 गड़चिरोली     28.0          16.6
 गोंदिया          27.0            16.8
 वर्धा            30.8              18.5
 वाशिम        30.2              16.0
 यवतमाल     28.0             17.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Created On :   14 Dec 2019 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story