रजिस्ट्री ऑफिस की छत पर महिला से दुराचार

Misbehavior with woman on the roof of registry office
रजिस्ट्री ऑफिस की छत पर महिला से दुराचार
रजिस्ट्री ऑफिस की छत पर महिला से दुराचार

शादी का प्रलोभन देकर किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार 
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
 संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय विधवा महिला से शादी करने का प्रलोभन देकर दुराचार किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को शादी करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस लेकर गया था और छत पर ले जाकर जबरन उसका दैहिक शोषण किया था। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।   सूत्रों के अनुसार संजीवनी नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति का देहांत हो चुका है। पिछले 8-9 वर्षों से वह लवकेश को जानती है। पति की मौत के बाद से लवकेश से उसकी करीबी बढ़ गयी थी। करीब दस महीने पहले लवकेश ने महिला से कहा कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। करीब 5 महीने पहले लवकेश उससे शादी करने का झाँसा देकर धनवंतरी नगर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस ले गया और ऑफिस के ऊपर छत पर ले जाकर जबरन उसके साथ गलत काम किया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।  रिपोर्ट पर धारा  376, 376(2)एन के तहत मामला दर्ज कर  आरोपी लवकेश गोस्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी कजरवारा नई बस्ती  गोराबाजार को  अभिरक्षा में लिया गया है। 
-महिला के साथ छेड़छाड़ 
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला का हाथ पकड़कर अश्लील छेडख़ानी किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात 8 बजे भोला चौधरी आया और इशारा करके घर के बाहर बुलाया, वह घर के बाहर निकली तो भोला ने उससे अश्लील बातें करते हुए हाथ पकड़कर छेडख़ानी शुरू कर दी।
 शोर मचाने पर महिला का बेटा बीच-बचाव करने आया तो आरोपी उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।  रिपोर्ट पर धारा 354, 354 क, 294, 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

Created On :   16 Jan 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story