लॉकडाउन में मिल सकता है खोया हुआ बेटा, इस उम्मींद में परेशान दंपति ने लगाई गुहार  

Missing Son May be found in lock down, troubled couple pleads in this hope
लॉकडाउन में मिल सकता है खोया हुआ बेटा, इस उम्मींद में परेशान दंपति ने लगाई गुहार  
लॉकडाउन में मिल सकता है खोया हुआ बेटा, इस उम्मींद में परेशान दंपति ने लगाई गुहार  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छह महीने से लापता अपने 16 साल के दिव्यांग बेटे की तलाश के लिए मुंबई के कोलाबा इलाके में रहने वाले एक दंपति ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है। शाह को लिखे खत में दंपति ने कहा है कि उनका बेटा रेलवे स्टेशनों के आसपास देखा गया है।फिलहाल ट्रेन बंद हैं इसलिए उसका एक जगह से दूसरी जगह जाना संभव नही है। दंपति के मुताबिक अगर गृहमंत्री उनके बेटे को खोजने के निर्देश दें तो वह मिल सकता है।

कोलाबा इलाके में रहने वाले आशा और विनोद गुप्ता ने अपने बेटे तरुण की तलाश के लिए शाह से यह गुहार लगाई है। गुप्ता ने बताया कि तरुण पिछले साल 1 अक्टूबर को कोलाबा इलाके से अपने घर से निकला और एक रैली के साथ नई मुंबई के पनवेल इलाके में चला गया और वहां से ट्रेन पकड़कर गोवा के सावंतवाड़ी पहुंच गया। सावंतवाडी से उसे 3 अक्टूबर को मुंबई की ओर आने वाली ट्रेन में सवार होते देख गया लेकिन उसका बाद में कोई पता नहीं चला।

तरुण लगातार ट्रेन बदलकर एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर रहा था। तरुण ऑटिस्टिक है। बोल नहीं पाता और चश्मा टूटने के चलते उसके देखने की क्षमता भी सिर्फ 20 फीसदी है। ऐसे में उसकी सलामती को लेकर चिंतित गुप्ता दंपति दर दर भटक रहे हैं। उसकी तलाश में गुप्ता अब तक 12 राज्यों की खाक छान चुके हैं।

आखिरी बार उसे पिछले साल दिसंबर महीने में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन पर सीसीटीवी में देखा गया था। उसके बाद गुप्ता ने स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। गुप्ता के मुताबिक लॉकडाउन के चलते अब वह लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकता ऐसे में अगर शाह सभी राज्यों को तरुण को खोजने में मदद के निर्देश दें तो उसे तलाश किया जा सकता है।  

 

 

Created On :   5 May 2020 3:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story