मॉक ड्रिल : पुलिस की गोली से एक घायल, निकाला फ्लैग मार्च

Mock Drill: One injured by police shot, flag march in area
मॉक ड्रिल : पुलिस की गोली से एक घायल, निकाला फ्लैग मार्च
मॉक ड्रिल : पुलिस की गोली से एक घायल, निकाला फ्लैग मार्च

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन अंतर्गत हिंगना मुख्य मार्ग स्थित राजीवनगर बस स्टॉप पर रविवार दोपहर कुछ लोगो ने आंदोलन शुरू किया। एमआईडीसी पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत कुमार खराबे ने आंदोलनकारियो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठियां भांजी, लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी डटे रहे। आखिरकार पुलिस ने एपीआई भास्कर गोरवे के आदेश पर गोली चला दी। जिसमे एक जख्मी हो गया। जिसके साथ वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल एमआईडीसी पुलिस मॉक ड्रिल कर रही थी। होली और धुलीवंदन त्याहार के चलते मुस्तैदी के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, साथ ही मॉक ड्रिल किया। पीआई खराबे ने सभी से अपील की होली का त्यौहार खुशी और अमन के साथ मनाएं। कलर की जगह गुलाल या फूलों की होली खेलें। हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर निरीक्षक हेमंतकुमार खराबे, सहायक पुलीस निरीक्षक भास्कर गोरवे, शशिकांत मुसले, उपनिरीक्षक देवानंद बगमारे, राऊत तसेच पोस्टचे कर्मचारी एएसआय अरविंद मोहड, दत्ता काले, जीवलग घाटे, विजय मानापुरे, बाला साकोरे, गुडडू यादव, नुतनसिंह छाड़ी, राजू मौजे, विक्की मेश्राम, संजय यादव, चंद्रशेखर, ठाकुर, महिला कर्मचारी शुभांगी मांडवकर, प्रिया हिरवानी, शारदा खंडाते सहित 25 ते 30 कर्मचारी टीम में मौजूद थे।

Created On :   8 March 2020 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story