मानसून 18 से 20 जून के बीच -एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा

Monsoon between 18 to 20 June - a system is also forming in the Bay of Bengal
मानसून 18 से 20 जून के बीच -एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा
मानसून 18 से 20 जून के बीच -एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा

डिजिटल डेस्क जबलपुर । जून की कुछ तारीखों के बीतने के साथ ही मानसून पर चर्चा शुरू हो जाती है। इस बार केरल में समय पर मानसून प्रवेश कर गया और इसी के साथ शहर वासियों में इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि यह जबलपुर में कब प्रवेश करेगा। जानकारी के अनुसार मानसून  का 2 से 3 दिनों के अंदर दक्षिणी महाराष्ट्र में प्रवेश हो जाएगा। महाराष्ट्र में मानसून आने के साथ यह मध्य प्रदेश में आता है। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के भीतर प्रवेश होगा। पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ जबलपुर में 18 से 20 जून के बीच इसके सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह भी इस पर निर्भर करता है कि यह कितने जल्द दक्षिणी महाराष्ट्र में सक्रिय होता है। वैसे बीते साल यानी 2020 को छोड़ दिया जाए तो कुछ सालों से अपनी निर्धारित तिथि 15 जून से यह हमेशा आगे की तारीखों में जिले में प्रवेश कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि 11 जून को एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा है, इससे परिवर्तन आयेगा। अभी नमी भरी दक्षिणी हवाएँ सक्रिय हो चुकी हैं। 8 जून को मुंबई में मानसून प्रवेश होता है उसके एक सप्ताह बाद मध्य प्रदेश में आता है। इस बार भी यही संभावना बन रही है। वैसे मानसून अभी तमिलनाडू और कर्नाटक के हिस्से में है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 18 से 20 जून तक अधिकृत तौर पर सक्रिय हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जबलपुर में मानसून प्रवेश के बाद बारिश के बीच अंतराल देखा जा रहा  है।
52 से 55 इंच तक बारिश
 पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में खासकर जबलपुर में बारिश का औसत आँकड़ा 52 से 55 इंच के बीच रहता है। किसी वर्ष इस आँकड़े से ऊपर बारिश दर्ज होती है तो किसी साल औसत भी पूरा नहीं हो पाता है। वैस शहर में बारिश के दौरान बरगी बाँध के भरने पर सबकी नजर रहती है क्योंकि इसी से ज्यादातर पेयजल और सिंचाई की जरूरत पूरी होती है। 

Created On :   5 Jun 2021 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story