जिले में मूंग खरीदी ने पकड़ी रफ्तार कलेक्टर श्री सिंह ने क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों से की विस्तृत चर्चा!

जिले में मूंग खरीदी ने पकड़ी रफ्तार कलेक्टर श्री सिंह ने क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों से की विस्तृत चर्चा!
जिले में मूंग खरीदी ने पकड़ी रफ्तार कलेक्टर श्री सिंह ने क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों से की विस्तृत चर्चा!

डिजिटल डेस्क | होशंगाबाद जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते मूंग खरीदी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही किसानों से सतत समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान एवं खरीदी के संबंध में आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए जा रहें हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 16 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री धनंजय सिंह द्वारा क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किसानों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी श्री बी एस परिहार, एवं क्रांतिकारी किसान मजदूर संघठांट के प्रतिनिधि किसान उपस्थित रहें।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा किसानों से संबंधित मुद्दों का पूरी गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से जुड़े हुए मुद्दों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि मूंग खरीदी के लिए किसानों को भेजे जाने वाले एसएमएस की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 की गई हैं। छोटे किसानों के साथ-साथ अब बड़े किसानों को भी खरीदी हेतु में एसएमएस भेजे जा रहे हैं। जिले में मूंग खरीदी के लिए प्रत्येक ग्राम को खरीदी केंद्र से मैप किया गया है। अब तक 12754 किसानों से 19835 मीट्रिक टन जिले में मूंग खरीदी कार्य सतत जारी हैं। उप संचालक कृषि श्री सिंह ने बताया कि अब तक 12754 किसानों से 19835 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी हैं। शुक्रवार 16 जुलाई को 1029 किसानों से 2113 मीट्रिक टन खरीदी की गई। डीएमओ मार्कफेड ने बताया कि अभी तक 2197 किसानों को 25. 76 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका हैं। भुगतान प्रक्रिया तेजी से जारी हैं।

Created On :   17 July 2021 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story