नागपुर : नहीं बंट पाया केंद्र से पहुंचा अनाज, जिलाधिकारी से भाजपा ने की शिकायत

Nagpur: Food could not be distributed, BJP complained to District Magistrate
नागपुर : नहीं बंट पाया केंद्र से पहुंचा अनाज, जिलाधिकारी से भाजपा ने की शिकायत
नागपुर : नहीं बंट पाया केंद्र से पहुंचा अनाज, जिलाधिकारी से भाजपा ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संकट की इस स्थिति में गरीब जरुरतंदों को भोजन के लिए अनाज नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि केंद्र सरकार ने भेजा अनाज भी नहीं बंट पाया है। शहर भाजपा ने इन आरोपों के साथ जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे से शिकायत की है। साथ ही निवदेन किया है कि असंगठित क्षेत्र में काम करनेवालें कामगारों मजदूरों को राशन कार्ड के बिना राशन दिया जाए। आवश्यक हो तो अस्थायी राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाए। भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने कहा है कि शहर में आसपास के राज्यों व गांवों से काफी संख्या में मजदूर आए है।

शहर विकास में योगदान देनेवाले इन मजदूरों की हालत ठीक नहीं है। दटके के अनुसार राज्य का अन्न आपूर्ति विभाग दिशाहीन दिख रहा है। समय समय पर परिपत्रक निकाले व बदले जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने हजारों मैट्रिक टन चावल नागपुर शहर में भारतीय खाद्य निगम महामंडल में भेजा है। लेकिन उस अनाज का लाभ जरुरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार राजनीति कर रही है। यह राजनीति बंद नहीं हुई तो भविष्य में और अधिक संकट गहरा जाएगा।

जिलाधिकारी से निवेदन किया गया है  कि वे जरुरतमंद गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था कराएं। दटके ने मुंबई के बांद्रा में मजदूरों के एकत्र होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण ठहराते हुए कहा है कि ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी से चर्चा के समय पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधानपरिषद सदस्य अनिल सोले, नागो गाणार, भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गजभिये उपस्थित थे।

Created On :   16 April 2020 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story