- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना: नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक...
पन्ना: नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक 20 नवंबर को
By - Aditya Upadhyaya |19 Nov 2020 5:07 AM GMT
पन्ना: नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक 20 नवंबर को
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आमोद आर्य ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2020 (शनिवार) को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को रखे जाने एवं निराकरण के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी.एन. सिंह की अध्यक्षता में 20 नवंबर 2020 को दोपहर 02 बजे से न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
Created On :   19 Nov 2020 9:26 AM GMT
Next Story