अमरावती के सिंभोरा और शेकदरी सिंचाई परियोजना स्थल पर बनाए प्रकृति वन पर्यटन केंद्र - भरणे  

Nature Forest Tourism Center built at Simbhora and Shekdari Irrigation Project site of Amravati - Bharene
अमरावती के सिंभोरा और शेकदरी सिंचाई परियोजना स्थल पर बनाए प्रकृति वन पर्यटन केंद्र - भरणे  
मांग अमरावती के सिंभोरा और शेकदरी सिंचाई परियोजना स्थल पर बनाए प्रकृति वन पर्यटन केंद्र - भरणे  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के वन राज्य मंत्री दत्तात्रय भरणे ने अमरावती के मोर्शी तहसील के सिंभोरा और शेकदरी सिंचाई परियोजना स्थल पर प्रकृति वन पर्यटन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मंत्रालय में भरणे की अध्यक्षता में दोनों सिंचाई परियोजना की जगह पर प्रकृति वन पर्यटन विकसित करने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें अमरावती के विधायक देवेंद्र भुयार मौजूद थे। बैठक में भरणे ने सिंभोरा व शेकदरी सिंचाई परियोजना पर प्रकृति वन पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए वन विभाग को परिपूर्ण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। भरणे ने कहा कि सिंभोरा सिंचाई परियोजना प्रसिद्ध होने के चलते बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। इस स्थल पर पर्यटन सुविधा बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार को नए मौके मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों ने शेकदरी सिंचाई परियोजना स्थल में पर्यटन बढ़ाने की मांग की है। इसके मद्देनजर वन विभाग कार्यवाही करें। 

 

Created On :   21 April 2022 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story