नहीं रहे राकांपा के वरिष्ठ नेता वसंत डावखरे, भावभीनी विदाई

NCPs senior leader Vasant Davkhare passes away on Thursday night
नहीं रहे राकांपा के वरिष्ठ नेता वसंत डावखरे, भावभीनी विदाई
नहीं रहे राकांपा के वरिष्ठ नेता वसंत डावखरे, भावभीनी विदाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद के पूर्व उपसभापति और एनसीपी के वरिष्ठ नेता वसंत डावखरे का 68 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहा थे। उनका अंतिम संस्कार ठाणे में किया गया। बीते नवंबर में उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके परिजनों के अनुसार, डावखरे ने बांबे अस्पताल में अंतिम सांस ली। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार उनकी सेहत का हाल जानने अस्पताल गए थे। डावखरे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1986 में ठाणे मनपा में नगरसेवक पद से की थी। डावखरे 1987 में ठाणे के महापौर चुने गए। वे 1992 से लगातार चार बार महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति बने। वसंत डावखरे ने निधन से सियासी गलियारों में शोक का माहौल है। 8 नवंबर 1949 को जन्में वसंत डावखरे 68 साल की उम्र में हृदय एवं गुर्दे संबंधी बीमारी के चलते चल बसे। 

लंबे समय से थे बीमार

4 जनवरी 2018 को उनका निधन हो गया था। डावखरे को 23 नवंबर को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि संक्रमण के कारण उनकी हालत गंभीर रही। गुर्दों की बीमारी के साथ उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह एनसीपी नेता के निधन की खबर जानकर दुखी हैं। बता दें कि एनसीपी नेता वसंत डावखरे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा कद रखते थे। डावखरे राजनीति में लंबे समय तक सक्रीय रहे। उन्होंने नगरसेवक से महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति बनने तक का सफर तय किया। वसंत डावखरे के निधन के बाद उनके समर्थकों मे शोक है।

Created On :   5 Jan 2018 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story