देवास में नेहरू युवा केन्द्र ने क्लीन इंडिया अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ!

Nehru Yuva Kendra launched Clean India campaign program in Dewas!
देवास में नेहरू युवा केन्द्र ने क्लीन इंडिया अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ!
क्लीन इंडिया अभियान देवास में नेहरू युवा केन्द्र ने क्लीन इंडिया अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ!

डिजिटल डेस्क | देवास नेहरू युवा केन्द्र संगठन 31 अक्टुबर 2021 तक क्लीन इंडिया अभियान का संचालन देशव्यापी स्तर पर करने जा रहा है। यह अभियान मुख्यतः प्लास्टिक कचरे पर केन्द्रित है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उपनिदेशक श्री अरविन्द श्रीधर ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन के युवा मण्डल देश भर अलग-अलग ग्रामों से 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर निष्पादित करने में सहयोग प्रदान करेगें। आजादी की 75वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के क्रम में, स्वच्छता को एक नियमित आदत बनाने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होनें बताया कि देवास जिले के लगभग 360 ग्रामों से ग्यारह हजार किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान सिर्फ कचरा संग्रहण ही नहीं किया जावेगा, अपितु स्वच्छता को नियमित आदत बनाने के लिये लोगों को प्रेरित भी किया जायेगा। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम शिप्रा में नदी तट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिप्रा के तटों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया एवं तटों पर धार्मिक पूजा पाठ एवं पित्र तर्पण संपन्न करा रहे लोगों को प्लास्टिक कचरा उचित जगहों पर निष्पादित करने के लिए प्रेरित किया। फिट इंडिया रन का आयोजन भी किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Created On :   2 Oct 2021 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story