प्रदेश में कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान 3 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों का हुआ टीकाकरण!

New record in the field of Kovid vaccination in the state More than 3 crore people got vaccinated!
प्रदेश में कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान 3 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों का हुआ टीकाकरण!
प्रदेश में कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान 3 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों का हुआ टीकाकरण!

डिजिटल डेस्क | रायसेन प्रदेश ने कोविड टीकाकरण महा-अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार 28 जुलाई को रात्रि 8 बजे तक 10 लाख 34 हजार 384 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल टीकाकरण की संख्या 3 करोड़ 98 हजार 663 हो गई है। टीकाकरण महा-अभियान में अभी तक 2 करोड़ 51 लाख 95 हजार 270 लोगों को प्रथम डोज तथा 49 लाख 3 हजार 393 लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेशवासियों की जागरूकता से हारेगा कोरोना- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों की जागरूकता और कोरोना को हराने के प्रति आमजन की इच्छा-शक्ति का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही अपने शत-प्रतिशत प्रदेशवासियों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। श्री चौहान ने टीकाकरण अभियान के नये कीर्तिमान के लिये प्रदेशवासियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है। प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक हुए टीकाकरण में अब तक इंदौर जिला 30 लाख 18 हजार 551 टीके लगाकर पहले स्थान पर है।

भोपाल 18 लाख 86 हजार 239 टीके लगाकर दूसरे और जबलपुर 13 लाख 98 हजार 640 टीके लगाकर तीसरे स्थान पर है। जबलपुर जिले में 13 लाख 98 हजार 640, उज्जैन में 11 लाख 82 हजार 450, ग्वालियर में 10 लाख 85 हजार 119, सागर में 10 लाख 13 हजार 702, रीवा में 8 लाख 81 हजार 884, धार में 7 लाख 52 हजार 388, सतना में 7 लाख 7, छिंदवाड़ा 6 लाख 98 हजार 34, सीहोर 6 लाख 84 हजार 742, देवास में 6 लाख 36 हजार 500, बालाघाट में 6 लाख 23 हजार 424, राजगढ़ में 6 लाख 14 हजार 193, मुरैना में 6 लाख 13 हजार 190, बैतूल में 6 लाख 11 हजार 80, खरगोन में 6 लाख 3 हजार 594, रतलाम में 5 लाख 74 हजार 216, छतरपुर में 5 लाख 56 हजार 207, शिवपुरी में 5 लाख 55 हजार 590, विदिशा में 5 लाख 37 हजार 53, शहडोल में 5 लाख 28 हजार 872, भिण्ड में 5 लाख 10 हजार 221, खण्डवा में 4 लाख 99 हजार 99, रायसेन में 4 लाख 70 हजार 326, मंदसौर में 4 लाख 69 हजार 442, होशंगाबाद में 4 लाख 69 हजार 284, सिवनी में 4 लाख 61 हजार 221, टीकमगढ़ में 4 लाख 57 हजार 865, कटनी में 4 लाख 45 हजार 194, गुना में 4 लाख 23 हजार 318, नरसिंहपुर में 4 लाख 6 हजार 240, बड़वानी में 3 लाख 99 हजार 617, दमोह में 3 लाख 86 हजार 505, सिंगरौली में 3 लाख 81 हजार 395, शाजापुर में 3 लाख 60 हजार 701, नीमच में 3 लाख 48 हजार 872, सीधी में 3 लाख 34 हजार 749, मण्डला में 3 लाख 31 हजार 602, बुरहानपुर में 3 लाख 20 हजार 827, झाबुआ में 3 लाख 9 हजार 906, दतिया में 3 लाख 7 हजार 875, अशोकनगर में 2 लाख 88 हजार 916, पन्ना में 2 लाख 79 हजार 343, हरदा में 2 लाख 76 हजार 590, अनूपपुर में 2 लाख 71 हजार 718, डिण्डौरी में 2 लाख 54 हजार 888, उमरिया में 2 लाख 27 हजार 16, अलीरापुर में 2 लाख 17 हजार 935, श्योपुर में 2 लाख 7 हजार 255 और आगर-मालवा जिले में 2 लाख 6 हजार 91 व्यक्तियों को कोविड-19 के टीके लगाये गये।

Created On :   29 July 2021 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story