पहाड़ी पर कोरोना संदिग्धों के छिपे होने की खबर - ड्रोन कैमरों से की गई खोज

News of corona suspects hiding on hill - drone cameras discovered
पहाड़ी पर कोरोना संदिग्धों के छिपे होने की खबर - ड्रोन कैमरों से की गई खोज
पहाड़ी पर कोरोना संदिग्धों के छिपे होने की खबर - ड्रोन कैमरों से की गई खोज

डिजिंटल डेस्क  जबलपुर।  कटंगी के निदान फॉल की पहाड़ी पर कुछ कोरोना संदिग्धों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और फिर पहाड़ी पर ड्रोन कैमरों से खोजबीन का काम शुरू किया गया। इस काम में करीब एक सैकड़ा लोगों का बल भी लगाया गया था। कई घंटे चली खोजबीन के बाद कोरोना संदिग्ध नहीं मिले। इसके बाद भी इस पूरे क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं।  
    आगे भी खोजबीन जारी रखने की जानकारी देते हुए एसपी अमित सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के पहाड़ी पर छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद ही जबलपुर से पुलिस बल एवं ड्रोन की टीम भेजी गई थी। जाँच के दौरान पूरे पहाड़ी एरिया को छाना गया। देर तक चले खोज अभियान में कोई व्यक्ति पहाड़ी पर नहीं मिला। इस मौके पर एएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हार्वेस्टर रोकने वाला सिपाही लाइन अटैच
 लाकडाउन के चलते एसपी द्वारा कुछ दिनों पूर्व सभी को िनर्देशित किया गया था फसल कटाई कार्य में लगे वाहनों को न रोका जाए इसके बावजूद पाटन क्षेत्र में सिपाही द्वारा हार्वेस्टर को रोककर चालक से अभद्रता की गयी। इसकी जानकारी लगने पर एसपी ने तत्काल सिपाही को लाइन अटैच किए जाने के आदेश जारी किए। सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में फसल कटाई के सीजन के मद्देनजर एसपी ने हार्वेस्टर को न रोके जाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक जाहर सिंह ने एक हार्वेस्टर चालक को रोका और उससे बदसलूकी की। शिकायत मिलने पर एसपी ने आरक्षक जाहर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।
 

Created On :   6 April 2020 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story