वैधानिक विकास मंडल नहीं, हमें स्वतंत्र विदर्भ चाहिए, विदर्भवादियों ने उठायी आवाज

Not a statutory development board, we want an independent Vidarbha, Vidarbhaists raised their voice
वैधानिक विकास मंडल नहीं, हमें स्वतंत्र विदर्भ चाहिए, विदर्भवादियों ने उठायी आवाज
चंद्रपुर-गड़चिरोली वैधानिक विकास मंडल नहीं, हमें स्वतंत्र विदर्भ चाहिए, विदर्भवादियों ने उठायी आवाज

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।  गांधी जयंती पर हमे विदर्भ वैधानिक विकास मंडल नहीं, तो स्वतंत्र विदर्भ राज्य चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य की निर्मिती करें। इस मांग को लेकर चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर, राजुरा, कोरपना, जिवती, चिमूर तहसील के भीसी, गडचांदुर स्थित महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतले के सामने आत्मक्लेश आंदोलन किया गया।  जिले में विविध जगह हुए आंदोलन में जोरदार घोषणा देते हुए कार्यकर्ताओं ने लोगों का ध्यानाकर्षण किया। आज 3 अक्टुबर को विदर्भ के सभी जिले के जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी, तहसिलदार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा को मांगों का निवेदन दिया जाएगा। चंद्रपुर में महात्मा गांधी पुतले के पास आत्मक्लेश आंदोलन का नेतृत्व आंदोलन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक एड. वामनराव चटप, जिलाध्यक्ष किशोर दहेकर, अंकुश वाघमारे, योगेश मुरेकर, ईश्वर सहारे, पुंडलिक गोठे, सुरेश आस्वले, मुन्ना खोब्रागडे, गोपी मित्रा, अनिल दिकोंडवार, नथमल सोनी ने किया।  

कुरखेड़ा में भी हुआ आत्मक्लेश आंदोलन 
गड़चिरोली:  विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर कुरखेड़ा के डा. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले के सामने स्वतंत्र विदर्भ के मांग हेतु आत्मक्लेश आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में विराआंस के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष घिसूजी खुणे, युवा आघाडी जिलाध्यक्ष ग्यानचंद सहारे, रामचंद्र रोकडे, मुन्नाजी दुर्गे, राजीराम पात्रीकर, संजय करसाल, सेवाराम ठेला आदि उपस्थित थे। 
 

Created On :   3 Oct 2022 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story