भाजपा में नहीं है गुटबाजी, कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीते हैं - गडकरी

Not factionalism in BJP, Won on only strength of workers - Gadkari
भाजपा में नहीं है गुटबाजी, कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीते हैं - गडकरी
भाजपा में नहीं है गुटबाजी, कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीते हैं - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संगठन कार्य के लिए समन्वय पर जोर देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही है। भाजपा का जनाधार बढ़ा है। गुटबाजी व मनमुटाव संगठन को नुकसान पहुंचाता है। भाजपा में गुटबाजी नहीं है। मतदान को लेकर पूर्वाग्रह रखने की आवश्यकता नहीं है। जिन्होंने मत नहीं दिया उनके भी संपर्क में रहें। अन्य दलों को मत देने वालों के घर जाकर उन्हें भाजपा से जुड़ने की समझाइश दें। शनिवार को शहर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत पूर्व नागपुर में की गई। इसी मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गडकरी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा के शहर प्रवीण दटके, विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक सुधाकर कोहले, विप सदस्य अनिल सोले, महापौर नंदा जिचकार प्रमुखता से उपस्थित थे। सत्ता के अहंकार से बचने की नसीहत देते हुए गडकरी ने कहा कि ‘साला मैं तो साहब बन गया’ वाली प्रवृत्ति ठीक नहीं है। यह नहीं भूलना चाहिए कि सारा रुतबा सत्ता रहने तक ही है। सत्ता जाने के बाद कोई नहीं पूछता। नेताओं को चाहिए कि वे काम पर ध्यान दें और काम करते रहें। विधायक खोपड़े के कार्यों की उन्होंने सराहना की। 

नेतृत्व कर्तव्यवान है

गडकरी ने विधानसभा चुनाव में पूर्व नागपुर में भाजपा को एक लाख से अधिक की लीड दिलाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। लोकसभा चुनाव में पूर्व नागपुर में सबसे अधिक लीड मिलने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार माना। जाति धर्म की राजनीति से परहेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का नेतृत्व कर्तव्यवान है। चुनाव में झोपड़पट्टी से लेकर बंगलों में रहनेवाले मतदाताओं ने भाजपा को मतदान किया। जाति धर्म का भेद टूट गया। कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्हें परिवार के सदस्य की तरह प्रेम दिया जाना चाहिए।  गडकरी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ऊर्जा देने के आह्वान के साथ कहा कि कमजोर कार्यकर्ता का कुपोषण दूर करने के लिए उन्हें विटामिन देने की आवश्यकता है। 

खरबी परिसर मनपा को  विधायक कृष्णा खोपड़े ने कहा कि हुड़केश्वर नरसाला जैसे खरबी परिसर को मनपा के अधीन किया जाना चाहिए। इस पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विधायक खोपड़े की मांग अवश्य मंजूर होगी। यह भी कहा कि क्यों ने पूरा कामठी विधानसभा क्षेत्र नागपुर में शामिल कर लिया जाए।
गडकरी ने ली सदस्यता  गडकरी ने टोल फ्री नंबर पर मिस काल देकर सबसे पहले भाजपा की सदस्यता ली। विप सदस्य अनिल सोले ने कार्यकर्ताओं को मिस काल देकर सदस्यता पंजीयन करने को कहा।
 

Created On :   7 July 2019 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story