राजस्व वसूली में पिछडऩे पर तीन संभागों को नोटिस - टारगेट का 50 प्रश. भी नहीं छू सके, बिजली कंपनी को भेजी जानकारी

Notice to the three divisions on the lagging in revenue collection - 50 percent of the target. Not even
राजस्व वसूली में पिछडऩे पर तीन संभागों को नोटिस - टारगेट का 50 प्रश. भी नहीं छू सके, बिजली कंपनी को भेजी जानकारी
राजस्व वसूली में पिछडऩे पर तीन संभागों को नोटिस - टारगेट का 50 प्रश. भी नहीं छू सके, बिजली कंपनी को भेजी जानकारी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में राजस्व वसूली को लेकर इस माह सिटी सर्किल के तीनों संभाग पूर्व, दक्षिण और उत्तर के पिछडऩे से हड़कम्प की स्थिति है। पहले राजस्व आँकड़े में सफल रहा दक्षिण संभाग इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। चीफ इंजीनियर आरके स्थापक व एसई सिटी आईके त्रिपाठी ने इन संभागों को नोटिस जारी किया है। 
बताया जाता है कि एमडी व्हीकिरण गोपाल द्वारा 2 नवंबर को आयोजित वीसी में निर्देश दिए गए थे कि जिन अधिकारियों को राजस्व वसूली का टारगेट दिया जा रहा है, उसे पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद से ही लगातार राजस्व वसूली की मॉनीटरिंग की जा रही है। एसई सिटी द्वारा की गई समीक्षा में यह बात सामने आई है कि इन दिनों पूर्व संभाग, इसके बाद दक्षिण संभाग की वसूली पिछड़ी हुई है। पश्चिम संभाग का आँकड़ा अच्छा है। विजय नगर भी लक्ष्य के करीब है। उत्तर संभाग ने भी इस बार सुधार किया है। 
संभागवार राजस्व वसूली का आँकड़ा
संभाग का नाम    टारगेट    राजस्व संग्रहण 
पूर्व संभाग    10 करोड़    32 फीसदी
दक्षिण संभाग    15 करोड़    40 फीसदी
उत्तर संभाग    12 करोड़    41 फीसदी
विजय नगर    10 करोड़    44 प्रतिशत
पश्चिम संभाग    13 करोड़    49 प्रतिशत
इनका कहना है
राजस्व वसूली में पिछडऩे के कारण पूर्व, दक्षिण और उत्तर संभाग के संभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। टारगेट पूरा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
आरके स्थापक, सीई, जेआर

Created On :   27 Nov 2020 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story