एक बार फिर से बारिश के आसार दिन का तापमान हुआ औसत से कम

Once again, the temperature of the day is below average.
एक बार फिर से बारिश के आसार दिन का तापमान हुआ औसत से कम
एक बार फिर से बारिश के आसार दिन का तापमान हुआ औसत से कम

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब जल्द दिखाई देने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से बादल छाये हैं और आसपास के जिलों तक मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। हल्की बरसात के बाद ठण्डी हवाएँ चलेंगी और इसी के साथ तापमान भी नीचे जा सकता है। बुधवार के दिन शहर में ऐसा मौसम भी रहा जिसमें बादल छाये रहे और कई बारी लगा जैसे बरसात होने वाली है। बादलों की वजह से दिन का तापमान औसत से कम दर्ज हुआ। दिन का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान हालाँकि सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि तीन से चार दिन पहले देश के पहाड़ी राज्यों में जो बर्फबारी हुई उसका असर बादल छँटने के तुरंत बाद ही दिखाई देगा। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं।    साल के अंतिम दिनों में एकदम जोरदार ठण्ड पडऩे वाली है। हवाओं का रुख भी इसके संकेत दे रहा है। शहर में अभी 3 से 4 िकलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की हवाएँ चल रही हैं। आसमान से जब बादल छँट जायेंगे तो हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होकर पारा नीचे जाएगा। वैसे चंबल एरिया अभी ऐसा है जहाँ पर लगातार तापमान नीचे चल रहा है।
 

Created On :   26 Dec 2019 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story