पानी की टंकी में गिरकर डेढ़ वर्षीय बालिका की मृत्यु 

One and a half year old girl died after falling in water tank
पानी की टंकी में गिरकर डेढ़ वर्षीय बालिका की मृत्यु 
हादसा पानी की टंकी में गिरकर डेढ़ वर्षीय बालिका की मृत्यु 

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा)।तहसील के ग्राम सरांडी बुज. में आंगन मंे खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की पानी की टंकी में गिरकर दर्दनाक मृत्यु हुई। मृत बालिका का नाम स्थानीय निवासी सान्वी छत्रपाल कुथे (डेढ़ वर्ष) है। यह घटना शनिवार, 3 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे के दौरान हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह में सान्वी यहां बच्चों के साथ आंगन में खेल रही थी। बच्ची को खेलते हुए देख उसकी मां घर के कार्य में व्यस्त हो गई। कुछ समय बाद जब उसे सान्वी दिखाई नहीं देने पर उसने पड़ोस में जाकर पूछा, परंतु सान्वी नहीं मिली। परिसर में तलाश की गई। दौरान आंगन के पानी की टंकी में वह गिरी हुई दिखाई दी। उसे तत्काल पानी के बाहर निकालकर सरांडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टरों ने उसे लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। ग्रामीण अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से ग्राम सरांडी परिसर में शोक का माहौल है। 
 

Created On :   4 Dec 2022 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story