मौत के बाद मंडला में स्वाइन फ्लू की दहशत, रोकथाम में जुटा प्रशासन

one died in mandla due to swine flu, administration took Action
मौत के बाद मंडला में स्वाइन फ्लू की दहशत, रोकथाम में जुटा प्रशासन
मौत के बाद मंडला में स्वाइन फ्लू की दहशत, रोकथाम में जुटा प्रशासन

डिजिटल डेस्क  मंडला। मंडला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद हडकंप की स्थिति है। संवेदनशील इलाके में नागरिक भयभीत है। प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जुट गये है।  जानकारी होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। लोगों को समझाइश दी जा रही है। लक्षण और बचाव के उपाय बताए जा रहे है। नपा ने सुअर पालकों को नोटिस जारी कर पुलिस को प्राथमिकि दर्ज करने पत्र लिखा है जिससे सुअरों से फ्लू फैलने की संभावना ना रहे।
जानकारी के मुताबिक मंडला के बिनैका तिराहे में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हो गई है। नागपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। यहां स्वाइन फ्लू के वायरस की पुष्टि होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को स्थानीय लोगों ने दी है। कलेक्टर के निर्देश के बाद रोकथाम के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग स्वाइन फ्लू को समझ सके और उपचार समय पर करा सके।
दो दिन से लग रहा शिविर
स्वास्थ्य विभाग पिछले दो दिन से बिनैका तिराहे में स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है। जिससे यहां सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों का उपचार किया जा सके। शिविर में करीब 720 लोगों का उपचार किया जा चुका है। यहां आयुष विभाग ने 465 मरीजों को दवाए दी है। इसके अलावा एलोपैथी से 260 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। विभाग छोटी खैरी, बड़ी खैरी और देवहरा में भी शिविर लगाऐगा। कल लोकसभा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते और राज्य सभा सांसद संपतिया उइके ने शिविर स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली है। सभी को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यहां सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज उपचार में नहीं छूटने चाहिए।
नपा ने जारी किए नोटिस
नगरपालिका ने सुअर पालकों को नोटिस जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि आवारा सुअरों को शहर से बाहर उचित स्थान पर बंद किया जाए। खेरी और देवहरा में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए है। आवारा सुअर नालियों ने मृत देखे गए है। जिससे स्वाइन फ्लू की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 13 सुअर पालकों को नोटिस जारी किए गए है। नपा दो बार नोटिस जारी कर चुकी है। जिसके बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भी लिखा है। जिससे सुअर पालक व्यवस्था बनाए।
जागरूक कर रहे
स्वाइन फ्लू की भ्रांतियों से लोग भयभीत न हो और सर्दी, खासी, बुखार में उपचार कराए, स्वाइन फ्लू को लेकर सर्तकता बरते। इसके लिए जानकारी दी जा रही है। सामाजिक संगठन कार्यकर्ता जागरू कर रहे है। कल शार्यादल की पुष्पा ज्योतिषी, नीता सेठिया, संध्या कांड्रा ने स्कूल में जाकर बच्चो को जानकारी दी। शिविर स्थल में पहुंच कर मदद की है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच सोनू भलावी के द्वारा भी पंचायत के लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है
सुअर पालकों को नोटिस जारी किए गए है, प्राथमिकी दर्ज करने पुलिस को पत्र लिखा गया है, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नपा रोकथाम के पूरे प्रयास कर रही है।
सीके मेश्राम, सीएमओ नपा,

Created On :   28 Oct 2017 10:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story