मानसून की बेरुखी : किसानों ने रबी की खेती से मुंह मोड़ा, सिर्फ 42 फीसदी हो सकी बुवाई 

Only 42% sowing can be done of rabi crops due to week monsoon in state
मानसून की बेरुखी : किसानों ने रबी की खेती से मुंह मोड़ा, सिर्फ 42 फीसदी हो सकी बुवाई 
मानसून की बेरुखी : किसानों ने रबी की खेती से मुंह मोड़ा, सिर्फ 42 फीसदी हो सकी बुवाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मानसून की आखिरी बारिश न होने से पानी की कमी के कारण किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई से मुंह मोड़ लिया है। राज्य भर में अब तक रबी फसल की केवल 23.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 42 प्रतिशत बुवाई हुई है। सामान्य तौर पर हर साल राज्य में 56.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई होती है। इस साल बारिश न होने के कारण रबी फसल के उत्पादन में कमी आने की संभावना है। औरंगाबाद विभाग, नाशिक विभाग, कोल्हापुर विभाग में जमीन में नमी न होने के कारण रबी की फसलें सूख रही हैं। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी। कृषि विभाग के अनुसार औरंगाबाद विभाग में 1. 86 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 24 प्रतिशत बुवाई हुई है। साथ ही कपास, तुअर और चने की फसलें कीड़ा लगने से प्रभावित हुई हैं। लातूर विभाग में 5.32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 48 प्रतिशत बुवाई हुई है। नाशिक विभाग में 1.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 36 प्रतिशत बुवाई हो सकी है। अमरावती विभाग में 4.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 68 प्रतिशत बुवाई हुई है। सिंचाई की व्यवस्था वाले क्षेत्रों में किसान फसलों को आसानी से पानी दे पा रहे हैं। नागपुर विभाग में 2.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में यानी 64 प्रतिशत बुवाई हुई है। नागपुर विभाग में कपास की फसलों पर सफेद इल्ली का प्रभाव देखा जा रहा है। कोंकण विभाग में 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र यानी 63 प्रतिशत, पुणे विभाग में 5.07 लाख हेक्टेयर यानी 28 प्रतिशत और कोल्हापुर विभाग में 2.88 लाख हेक्टेयर यानी 57 प्रतिशत बुवाई हुई है। 

ज्वार की फसल पर अमेरिकन कीड़ा 

राज्य में ज्वार की फसलों को अमिरेकन कीड़ा फॉल आर्मी वर्म के कारण क्षति पहुंच रही है। जालना में 40 हेक्टेयर, परभणी में 570 हेक्टेयर, बीड़ में 922 हेक्टेयर, पुणे में 280 हेक्टेयर, कोल्हापुर में 219 हेक्टेयर, सातारा में 38 हेक्टेयर ज्वार की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीड़ा लगा है। फसलों पर लगने वाले कीट रोग प्रबंधन के लिए 39 लाख 13 हजार किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजा गया है। 

रबी फसल की स्थिति 

फसल                          बुवाई क्षेत्र ( हेक्टेयर में)    प्रतिशत 

रबी ज्वार                      917471                         34  
गेहूं                              288556                         28 
मक्का                           71446                          32      
चना                            1279427                        33
अन्य रबी के अनाज          2008                           14 
सूरजमुखी                       3021                             7 
तिल                               464                            34 
 

Created On :   12 Dec 2018 3:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story