सेवा-करुणा ही कोरोना संकट को दूर कर सकती है - भगत सिंह कोश्यारी

Only service-compassion can overcome corona crisis - Bhagat singh koshyari
सेवा-करुणा ही कोरोना संकट को दूर कर सकती है - भगत सिंह कोश्यारी
सेवा-करुणा ही कोरोना संकट को दूर कर सकती है - भगत सिंह कोश्यारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि मौजूदा कोरोना संक्रमण काल वास्तव में संकट का समय है। संकट के इस समय में सेवा भावना का ध्यान रखना आवश्यक है। सेवा और करुणा भारतीयों की स्थायी भावना है और केवल करुणा ही कोरोना संकट को दूर कर सकती है। राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में कोरोना महामारी के दौरान मुंबईकरों की सेवा करने वाले स्वयसेवी संगठनों को सम्मानित किया। पिछले छह महीनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों की कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगातार सेवा की। इसीलिए भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा की पहल पर इन गैरसरकारी संस्थाओं का बुधवार को राजभवन में राज्यपाल के हाथों सम्मान किया गया।

कोरोना योद्धाओं का राज्यपाल के हाथों सम्मान

कोश्यारी ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों की सेवा ही प्रभु की असली सेवा है। सेवा की यह प्रक्रिया हमारे देश में शुरू से ही चलती आ रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती चल रही है। गांधीजी ने स्वच्छता के माध्यम से अपना सेवा कार्य शुरू किया था। गौतम बुद्ध और भगवान महावीर ने भी करुणा के माध्यम से सेवा मंत्र का जाप किया। सेवा और करुणा के माध्यम से, हम देश में वर्तमान कोरोना संकट को दूर कर सकते हैं।
 

Created On :   9 Sep 2020 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story