91 में इस साल पूरी होंगी 24 सिंचाई परियोजनाएं, जून 2024 तक पूरा होगा गोसीखुर्द प्रोजेक्ट

Out of 91, 24 irrigation projects will be completed this year, Gosikhurd project will be completed by June 2024
91 में इस साल पूरी होंगी 24 सिंचाई परियोजनाएं, जून 2024 तक पूरा होगा गोसीखुर्द प्रोजेक्ट
लक्ष्य 91 में इस साल पूरी होंगी 24 सिंचाई परियोजनाएं, जून 2024 तक पूरा होगा गोसीखुर्द प्रोजेक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट में सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मंजूर 27 परियोजनाओं में से 9 परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। जबकि साल 2023-24 में 6 सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। जबकि बलीराजा जलसंजीवनी योजना के तहत मंजूर 91 परियोजना में से साल 2023-24 में 24 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। वहीं विदर्भ कीगोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना के लिए साल 2023-24 में 1 हजार 500 करोड़ रुपए निधि उपलब्ध कराई जाएगी। गोसीखुर्द परियोजना जून 2024 तक पूरा होगी।

उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट भाषण में कहा कि राज्य में 268 सिंचाई परियोजनाओं का काम शुरू है। जिसमें से साल 2023-24 में 39 परियोजनाओं का काम पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार ने बीते छह महीनों में 27 सिंचाई परियोजनाओं को संशोधित प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। 

कृष्णा- मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना 

धाराशिव और बीड़ जिले के 133 गांवों को कृष्णा-मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना का लाभ होगा। इस परियोजना के लिए 11 हजार 626 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। 

नदी जोड़ो परियोजना 

उत्तर कोंकण की नार-पार, अंबिका, औरंगा, दमनगंगा, वैतरणा व उल्हास नदी की उपघाटी में बहकर जाने वाला पानी मुंबई शहर और गोदावरी घाटी में ले जाने के लिए नदी जोड़ो परियोजना शुर की जाएगी। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार निधि प्रदान करेगी। परियोजना का फायदा मराठवाड़ा सहित उत्तर महाराष्ट्र के नाशिक, अहमनदगर और जलगांव जिले को होगा। वहीं वैनगंगा घाटी का बहकर जाने वाली बरसात का पानी नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला, बुलढाणा और वाशिम के क्षेत्र में ले जाने के लिए  वैनगंगा-नलगंगा-पैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना चलाई जाएगी। 

मराठवाड़ा वॉटर ग्रिड 

छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर, वैजापुर, पैठण तहसील के जायकवाडी बांध, बीड़ व लातूर जिले के लिए जायकवाडी, माजलगांव, उर्ध्वमनार बांध, धाराशिव जिले के लिए उजनी, सिना कोलेगाव, निम्नतेरणा बाध से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वॉटर ग्रिड निर्माण करने के लिए जरुरी कार्रवाई शुरु है। हर घर जल योजना के तहत मराठवाड़ा वॉटर के प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

जलजीवन मिशन में 17 लाख 72 हजार परिवारों को पानी 
राज्य में जलजीवन मिशन के तहत साल 2023-24 में 17 लाख 72 हजार परिवारों को नल का कनेक्शन प्रस्तावित है। इस योजना पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। 

जलयुक्त शिवार योजना 

राज्य में किसानों के कल्याण के लिए जलयुक्त शिवार योजना 2.0 शुरू की जाएगी। इस योजना को 5 हजार गांवों में लागू किया जाएगा। 
 

Created On :   10 March 2023 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story