अंकुरित हुए धान, डॉ. फुके जायजा लेने पहुंचे धान खरीदी केंद्रों पर 

अंकुरित हुए धान, डॉ. फुके जायजा लेने पहुंचे धान खरीदी केंद्रों पर 
अंकुरित हुए धान, डॉ. फुके जायजा लेने पहुंचे धान खरीदी केंद्रों पर 

डिजिटल डेस्क,  साकोली (भंडारा)।  बैमोमस बारिश के कारण धान केंद्र पर रखे धान का नुकसान हो रहा है। विधान परिषद सदस्य विधायक डॉ. परिणय फुके ने एकोडी के  धान खरीद केंद्र पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की। इस समय किसानों ने विधायक को बताया कि बोरे में रखे गए धान किस तरह से अंकुरित हुए हैं।  पिछले सप्ताह की तरह इस बार जिले में मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण किसानों का खरीदी केंद्र में रखा धान भीग गया। एकोड़ी के समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र पर भी यही स्थिति है।

जब विधायक फुके केंद्र पर पहुंचे तो किसान धान अंकुरित होने की जानकारी देने लगे। धान खरीदी केंद्र से ही डॉ. फुके ने जिलाधिकारी को फोन लगाकर सभी प्रकार के धान खरीदने के निर्देश दिए। इस समय डॉ. फुके के साथ पूर्व विधायक राजेश काशीवार, जिला परिषद सदस्य नेपाल रंगारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश बांते, रमेश पाटील खेडीकर, एकोड़ी सेवा सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष सतीश समरीत यादव कापगते, भोजराम कापगते, भास्कर चिरवतकर के साथ एकोड़ी तथा परिसर के ग्रामीण एवं किसान उपस्थित थे। 

38 हजार 24 किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ,   सर्वे कर जुटाई जा रही जानकारी 
आघाडी की राज्य सरकार ने बकायादार किसानों को कर्जमाफी देने का निर्णय लिया। इस निर्णय के अनुसार महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी योजना के तहत जिले के 38 हजार 24 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलने वाला है। शासन ने 1 अप्रैल 2015 से 30 सितंबर 2019 के बकाया कर्जदाता किसानों के आकड़े मांगे थे। जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने वाले 11 हजार 560 तथा जिला मध्यवर्ती बैंकों के 26 हजार 464 कर्जदाता किसानों का समावेश है।

राज्य शासन ने महात्मा ज्योतिराब फुले किसान कर्जमुक्ती योजना के तहत किसानों का दो लाख रूपयों तक कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। किसानों को कर्जमाफी देने हेतु प्रशासन कार्य में जूट गया है। सहायक जिला उपनिंबधक कार्यालय के माध्यम से प्रत्येक तहसील में सर्वेयर,  कर्जदार किसानों के आकड़े जुटा रहे है। जिसके अनुसार 1 अप्रैल 2015 से 30 सितंबर  2019  तक कर्ज चुकता न करने वाले किसानों की सूची तैयार की जा रही है। शासन ने 1 से 28 क्रमांक तक विविध चरणों में किसानों से जुडी जानकारी मांगी है। 1 फरवरी के बाद सहायक जिला उपनिबंधक कार्यालय के माध्यम से यह जानकारी शासन के संकेतस्थल पर अपलोड की जाएगी। 

चौपाल का किया जा रहा आयोजन
कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। आधार लिंक नही रहा तो किसानों को लाभ देने में बाधा आएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा  तहसीलस्तर पर जिन किसानों ने अब तक आधार लिंक नहीं कराए ऐसे किसानों की ग्राम पंचायत में सूची लगाई जा रही है। साथ ही चौपाल पठन व गांवों में पुकारा कर किसानों से आधार लिंक करने का आह्वान किया जा रहा है। 

हजारों किसानों के बैंक खाते आधार से नहीं हुए लिंक
किसानों को समय पर कर्जमाफी योजना का लाभ मिल सके इस लिए प्रशासन द्वारा जरूरी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। विशेषकर किसानों से बैंक खाते को आधार लिंक करने को कहा गया है। लेकिन अब तक राष्ट्रीयकृत बैंक से कर्ज लेने वाले दो हजार 401 व जिला मध्यवर्ती बैंकों से कर्ज लेने वाले दो हजार 781 किसानों ने अपने आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं किए हैं। 

Created On :   10 Jan 2020 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story