पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे: बृजेंद्र प्रताप सिंह

Panchayat and urban body elections will be held with OBC reservation: Brijendra Pratap Singh
पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे: बृजेंद्र प्रताप सिंह
पन्ना पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे: बृजेंद्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत व नगरीय निकाय का चुनाव कराने का निर्णय को प्रदेश के पिछडा वर्ग के हित में लिया गया। ऐतिहासिक फैसला बतलाते हुए कहा कि इस निर्णय ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के पिछडे वर्ग के हित चिंतक हैं भारतीय जनता पार्टी पन्ना आपका अभिनंदन करेगा साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आभार जताया जिन्होंने पिछडा वर्ग के हित के लिए पूरी भाजपा को ओबीसी वर्ग के साथ खडा कर दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने पिछडा वर्ग के साथ जो षड्यंत्र रचा था व पराजित हो गया। अब पूरे प्रदेश में पिछडा वर्ग के आरक्षण के साथ पंचायत व नगरी निकाय के चुनाव किए जाएंगे।  श्री सिंह ने कहा ओबीसी आरक्षण के लिए भाजपा सरकार व संगठन ने हर संभव प्रयास किए। ट्रिपल सी टेस्ट के लिए ओबीसी आयोग का गठन किया ओबीसी कमिशन ने पूरे प्रदेश में दौरा कर तथ्य जुटाए व्यापक सर्वे किया और उन तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट बनाकर सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की। वही कांग्रेस हमेशा पिछडा वर्ग के हितों को अनदेखी कर ओबीसी आरक्षण को समाप्त कराने की पूरी कोशिश की परंतु सत्य की विजय हुई और यह साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता के साथ-साथ पिछडे वर्ग के संपूर्ण समाज के हित अधिकार और विकास की पक्षधर रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन व प्रदेश की शिवराज सरकार की हमेशा पिछडा वर्ग के आरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध रही है उसे पूरा किया है। खनिज मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ने जिले के सभी कार्यकर्ता पंचायत पर नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार रहें। भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है पर रण बिगुल बजने की देरी है।


 

Created On :   19 May 2022 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story