नक्सली मूवमेंट से मवई के वनांचल में दहशत-एक पखवाड़े से आ रही ज्यादा खबरें

Panic in forest areas of mavai from Naxal movement from three week
नक्सली मूवमेंट से मवई के वनांचल में दहशत-एक पखवाड़े से आ रही ज्यादा खबरें
नक्सली मूवमेंट से मवई के वनांचल में दहशत-एक पखवाड़े से आ रही ज्यादा खबरें

डिजिटल डेक मंडला। पिछले तीन माह में मंडला जिले के वनांचल में नक्सली मूवमेंट बढ़ा है। यहां मवई थाना क्षेत्र केगांव नक्सलियों की  घुसपैठ के बाद दहशत के साये में है। पिछले एक पखवाड़े से नक्सली मूवमेंट की ज्यादा खबरें आ रही है। हालाकि किसी भी बारदात के अंजाम नहीं दिया है लेकिन यहां ग्रामीण और खासकर शासकीय विभाग में पदस्थ कर्मचारी, वन अमला ग्रामों में रूकने से कतरा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले में कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में नक्सलियों ने दो बारदातों को अंजाम दिया है। वन कर्मचारियों के साथ मारपीट और अस्थाई चौकी जलाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद मंडला जिले के बिछिया अनुविभाग के मोतीनाला, मवई और बिछिया थाने में अर्लट है। यहां पुलिस प्रशासन सर्तकता बरत रहा है। लगातार सर्चिंग अभियान पुलिस प्रशासन ने चलाया है। 

छत्तीसगढ़ की बार्डर से लगे इलाके मोतीनाला और मवई में  लगातार नक्सली मूवमेंट की खबरें आ रही है। पिछले एक  पखवाड़े में मवई थाना क्षेत्र के वनांचल से नक्सली मूवमेंट होने की ज्यादा खबरें सामने आई है। यहां दस दिन पहले औरा घुघरा में तीन हथियार बंद, पटपरा में दस हथियार बंद और मुडिय़ापाठ में पांच हथियार बंद नक्सली देखे गए है। यह खबर इस इलाके में फैल गई है। जिसके चलते ग्रामीण अंचल में नक्सलियों की दहशत व्याप्त है। 

मुख्यालय में नहीं रहता वन अमला 
यहां मवई में नक्सली मूवमेंट की खबर के बाद वन विभाग के कर्मचारी भी डरे सहमे है। मवई से 8 किमी दूर अमवार में वनरक्षक वही रहकर जंगल की निगरानी करता था लेकिन बफर जोन में वन कर्मियों की मारपीट एवं अस्थाई चौकी जलाने और मवई में नक्सली मूवमेंट की खबर के बाद वनरक्षक दिनभर जंगल की निगरानी करता है लेकिन शाम होने के बाद अमवार छोड़कर मवई आ जाता है। अमवार के वनरक्षक कक्ष में ताला पड़ा रहता है। 

छग बार्डर से घुसपैठ 
मंडला जिले के मवई, मोतीनाला और समीपी जिले बालाघाट में छग बार्डर से नक्सली घुसपैठ कर रहे है। छत्तीसगढ़ केे 14 जिले नक्सल प्रभावित है। इस साल कवर्धा  भी शामिल कर दिया गया है। कवर्धा से मंडला में नक्सली आ रहे है। जिसके चलते कवर्धा पुलिस के साथ भी संयुक्त सर्चिंग अभियान मंडला पुलिस ने चलाया है। 

इनका कहना है 
मंडला जिले के बिछिया अनुविभाग में बिछिया, मवई और मोतीनाला में नक्सली मूवमेंट की लगातार खबरें आ रही हैं, पुलिस प्रशासन सर्तक है।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक मंडला.

 

Created On :   21 April 2018 1:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story