यूपी : खिलाड़ी निशु कुमार ने मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन, हासिल की ये कामयाबी

यूपी : खिलाड़ी निशु कुमार ने मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन, हासिल की ये कामयाबी
हाईलाइट
  • निशु कुमार का भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सिलेक्शन हो गया है।
  • निशु कुमार भारतीय टीम का हिस्सा बन गया है।
  • साल 2009 में चंडीगढ़ फुटबॉल एकेडमी से निशु ने फुटबॉल कैरियर की शुरूआत की।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश एक खिलाड़ी ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। इस खिलाड़ी का नाम निशु कुमार है। जिसका भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सिलेक्शन हो गया है। निशु कुमार मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाले  निशु भारतीय टीम का हिस्सा बन गया है। जिसके बाद घर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। निशु ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि वह करीब पांच साल की उम्र से फुटबॉल खेल रहा है। निशु ने बताया कि अपने स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के मार्गदर्शन में खेलते शुरू किया था। 

 

 

निशु कुमार का परिवार 50 साल पहले नेपाल से उत्तर प्रदेश आकर बसा है। वे यहां जनता इंटर कॉलेज के स्टाफ आवास में रहते है। निशु के पिता एक कॉलेज में चपरासी की नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक सुविधाओं के अभाव के बावजूद बेटे का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में होने बेहद गर्व की बात है। 

 

 

निशु बचपन से ही फुटबॉल  खेलने के शौकीन हैं। साल 2009 में चंडीगढ़ फुटबॉल एकेडमी से निशु ने फुटबॉल कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने साल 2010 में एकेडमी की ओर से पहला विदेशी दौरा किया था। 

 

 

 

Created On :   6 July 2018 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story