ताजमहल में पाक समर्थक नारे लगाने पर लोगों ने दो व्यक्तियों को पीटा
By - IANS News |2 March 2022 4:39 AM GMT
शिकायत ताजमहल में पाक समर्थक नारे लगाने पर लोगों ने दो व्यक्तियों को पीटा
डिजिटल डेस्क, आगरा। ताजमहल में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने पर लोगों ने दो व्यक्तियों की पिटाई कर दी। इनमें से एक फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद सोहेल को सीआईएसएफ के जवानों ने ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
ताज गंज थाने के थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बलियान ने कहा कि शिकायत में यह नहीं बताया गया है कि क्या नारे लगाए गए थे, आरोपी पर सार्वजनिक शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि संदिग्ध को कुछ चोटें भी आई हैं।
आईएएनएस
Created On :   2 March 2022 4:00 AM GMT
Next Story