अहमदनगर की कलसुबाई परिसर बियाने संवर्धन सामाजिक संस्था को पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार

Plant Genome Conservator Award to Kalsubai Campus Biane Samvardhan Social Organization of Ahmednagar
अहमदनगर की कलसुबाई परिसर बियाने संवर्धन सामाजिक संस्था को पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार
सम्मान अहमदनगर की कलसुबाई परिसर बियाने संवर्धन सामाजिक संस्था को पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को पौधों के आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर की कलसुबाई परिसर बियाने संवर्धन सामाजिक संस्था को पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण डगले, सदस्य सर्वस्वी पद्मश्री राहीबाई पोपरे, ममताबाई भांगरे, बायफ संस्था के डॉ विठ्‌ठल कौठाले, जैव विविधता विशेषज्ञ संजय पाटील, जितिन साठे, प्रकल्प समन्वयक योगेश नवले ने पुरस्कार को स्वीकार किया।   


कृषि मंत्रालय के अधिन पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय मंत्री तोमर ने वर्ष 2016-17 से 2019-20 के लिए पादप जीनोम संरक्षक समुदाय पुरस्कार, कृषक पुरस्कार व कृषक मान्यता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार किसानों और किसानों के समुदायों को दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। विभिन्न श्रेणियों में दिए गए पुरस्कारों में अहमदनगर के अकोले स्थित कलसुबाई परिसर बियाने संवर्धन सामाजिक संस्था को पादप जीनोम संरक्षण समुदाय पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था की सदस्य ममताबाई भांगरे और नानासाहेब दत्तात्रेय को पादप जीनोम संरक्षक कृषक पुरस्कार दिया गया। पादप जीनोम संरक्षण समुदाय पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और दस लाख रुपये नकद दिए गए। वहीं पादप जीनोम संरक्षक कृषक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और डेढ़ लाख रुपये नकद दिए ग

Created On :   12 Nov 2021 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story