महाराष्ट्र: मंत्री अब्दुल सत्तार के वाहन को रोकने पर ABVP के सदस्यों की पिटाई, देखें वीडियो

Police beat members of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad in Dhule
महाराष्ट्र: मंत्री अब्दुल सत्तार के वाहन को रोकने पर ABVP के सदस्यों की पिटाई, देखें वीडियो
महाराष्ट्र: मंत्री अब्दुल सत्तार के वाहन को रोकने पर ABVP के सदस्यों की पिटाई, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, धुले। महाराष्ट्र के धुले में पुलिस ने बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों की पिटाई कर दी। दरअसल, ABVP के सदस्य राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार के वाहन को रोककर कोरोना काल में छात्रों का कॉलेज शुल्क माफ करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान नाराज छात्रों ने शिक्षा मंत्री उदय सामंत के इस्तीफे की भी मांग की।

 

 

अब्दुल सत्तार की सफाई
इसे मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि उन्होंने वाहन के अंदर से कहा था कि, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। यह उचित नहीं था। अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर छात्रों को किसी ने अनुचित तरीके से पीटा होगा, तो इसकी जांच की जाएगी।

कुछ सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों की बुरी तरह पिटाई की
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रों ने मंत्री अब्दुल सत्तार की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र हटने को तैयार नहीं थे। मजबूरी में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद छात्र तितर-बितर हुए। इस दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी छात्रों की बुरी तरह से पिटाई करते हुए भी नजर आए। 

ऑनलाइन पढ़ाई में क्यों वसूला जा रहा शुल्क?
छात्रों ने कहा कि इस वर्ष का शैक्षणिक शुल्क कम से कम 30 फ़ीसदी कम किया जाना चाहिए। इसके पीछे छात्रों का तर्क है कि जब ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है तब इस फीस के क्या मायने हैं। छात्रों का यह भी कहना है कि उनसे लाइब्रेरी की भी फीस ली जा रही है। जबकि स्टूडेंट कॉलेज जा ही नहीं रहे हैं। छात्रों ने कहा कि अगर उनकी बात को तो यह आंदोलन पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

Created On :   26 Aug 2020 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story