पुलिस ने पार्टी में मारी रेड, 5 महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार

Police raided the party, 36 people including 5 women arrested
पुलिस ने पार्टी में मारी रेड, 5 महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार
नाइट कर्फ्यू पुलिस ने पार्टी में मारी रेड, 5 महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार
हाईलाइट
  • नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने पार्टी में मारी रेड
  • 5 महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार

 डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली,। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के दौरान 2 होटलों में मुजरा पार्टी और देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 5 महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने इन सभी के पास से नकदी व अन्य सामान कब्जे में लिया है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मुजरा पार्टी मे शामिल व मुजरा पार्टी कराने वाले दो होटल संचालक समेत मुजरा और देह व्यापार में शामिल पांच लड़कियों सहित 36 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं इनके कब्जे से 30 मोबाइल फोन, डेढ़ लाख रुपए नकद, आठ गाड़ियां और शराब की बोतल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गईं महिलाओं में एक विदेशी युवती भी शमिल है। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि, एक सूचना पर एक ओयो होटल में छापा मारा गया, जहां से ओयो का संचालक और विदेशी मूल की लड़कियां मिलीं। इनसे पूछताछ करने के बाद एक अन्य ओयो होटल जो कि सिग्मा 1 में संचालित हो रहा था, उधर पुलिस ने छापा मारा, पूरी प्रिक्रिया में 5 लड़कियों समेत 36 लोगों के गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल पुलिस इन सब के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदम्मा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है, वहीं पुलिस इनसे जुड़े अन्य लोगों को भी तलाशने के प्रयास कर रही है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   6 Jan 2022 8:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story