पुलिस ने बरामद किए हरे गांजे के पेड़ , 54 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा

Police recovered green hemp trees, caught 54 kg 700 grams of ganja
पुलिस ने बरामद किए हरे गांजे के पेड़ , 54 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा
 घर की बारी में लगाए गए थे गांजा के पेड़  पुलिस ने बरामद किए हरे गांजे के पेड़ , 54 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा

डिजिटल डेस्क सलेहा पन्ना । पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु पन्ना जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना  एवं अनुविभागीय अधिकारी गुन्नौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुयश पांडे सलेहा द्वारा एक घर की बारी से 48 नग हरे गांजे के पेड़ जप्त किये गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 4 अक्टूबर को थाना प्रभारी सलेहा को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत पथरहा निवासी द्वारा अपने घर की बारी में अवैध गाँजा के पेड़ लगाए हुए हैं। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मुखबिर की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार थाना सलेहा क्षेत्रान्तर्गत्त पथरहा के पास  सुबह चार बजे स्थान की घेरा बंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें घर के समीप बारी में 48 नग हरे पेड़ लगे हुए पाए गए, जिस पर पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। मादक पदार्थ गांजा 54 किलो 700 ग्राम जिसकी कीमत करीब 2,79,400 रूपये बताई गई। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर उपरोक्त सामग्री जप्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शुयश पांडे, सहायक उपनिरीक्षक शिवमणि शुक्ला, वीके शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, सुशील कोल का योगदान रहा।
 

Created On :   5 Oct 2021 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story