फिर लडखड़ाई पेयजल सप्लाई

 Poor drinking water supply again 
फिर लडखड़ाई पेयजल सप्लाई
फिर लडखड़ाई पेयजल सप्लाई

डिजिटल डेस्क, मंडला। नगर में एक बार फिर पेयजल सप्लाई बिगड़ गई है। पड़ाव क्षेत्र में बीते दो दिन शाम के समय पेयजल सप्लाई नहीं की गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सुबह के समय पानी के लिए लोगों को सार्वजनिक नलों पर  लाइन भी लगानी पड़ी। यह समस्या 11 अगस्त से बनी है। इसके पहले जरूरत से ज्यादा पानी की सप्लाई की गई। 

गौरतलब है कि नगर में पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। गर्मी के दिनों में जहां लोगों को कम पानी की सप्लाई दी गई, बारिश में भी यह दिक्कत कम नहीं हुई। महाराजपुर की टंकी का भराव मंडला से किया जा रहा है। जिससे पूरे प्रेशर से पानी नहीं मिल पा रहा है। जून माह से जुलाई के मध्य तक यही स्थिति बनी रही। जुलाई माह के मध्य में अचानक जरूरत से अधिक पानी की सप्लाई दी जाने लगी। सार्वजनिक नलो से घंटो तक पानी बहता रहा। इससे लोगों को करीब एक माह तक काफी राहत रही। लेकिन 11 अगस्त से एक बार फिर पानी सप्लाई में दिक्कत आ गई। पड़ाव क्षेत्र में बीते दो दिन शाम के समय पानी नहीं दिया गया। जिससे लोगों को हेण्डपंप तलाशने पड़े। इससे अब लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

लगातार दो दिन तक शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होने से, सुबह की पाली में लोगों को सार्वजनिक नल में लाइन लगाकर पानी भरना पड़ा। नागरिकों के आरोप है कि 10 अगस्त तक जरूरत से अधिक पानी दिया गया, लेकिन 11 अगस्त से सप्लाई फिर गड़बड़ कर दी गई है। पानी सप्लाई में लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाये गये है। 

Created On :   14 Aug 2017 4:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story