राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची इंदौर, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगी हिस्सा

President Draupadi Murmu reached Indore to participate in the closing session of Pravasi Bharatiya Divas Convention
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची इंदौर, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगी हिस्सा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची इंदौर, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगी हिस्सा

डिजिटल डेस्क,इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंच गई है। करीब 70 देशों के 3500 से अधिक प्रतिनिधि इंदौर में हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल हुए है।

इंदौर आगमन के दौरान जयपुर के चांदमल कुमरावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक पेंटिंग उन्हें भेंट की। चांदमल कुमरावत अब तक आठ राष्ट्रपतियों को इस तरह की पेंटिंग बना कर दे चुके हैं। वह बताते हैं कि इस पेंटिंग में ऑयल कलर के अलावा गोल्डन कलर और वर्क का भी इस्तेमाल हुआ है। सात ग्राम गोल्ड का कलर तैयार कर राष्ट्रपति के चश्मे की फ्रेम और आभूषण बनाए गए। चांद इस पेंटिंग को जयपुर से बना कर लाए थे और इंदौर में उसे नक्काशीदार लकड़ी में फ्रेम करवाया।

इंदौर के ‘प्रवासी भारतीय सम्मेलन’ में कुवैत की कंपनी का बड़ा फ़ैसला सामने आया है। इंदौर के सम्मेलन में हिस्सा लेने आए कई कंपनियों के प्रतिनिधि राज्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं। कुवैत की एक कंपनी मध्यप्रदेश में क़रीब 26 हजार करोड़ का निवेश करेगी, जिससे ढाई हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा- इंदौर की रानी अहिल्याबाई होलकर अपने अच्छे शासन के लिए जानी जाती हैं। हम कभी सैन्य शक्ति नहीं बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया भारत को एक नए तरीके से देखें। हम लोग कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। कई मामलों में दुनिया में अग्रणी है। हमारे यहां पर स्वीपर से लेकर राकेट सांइटिस्ट तक है, लेकिन जैसे हम हर साल फोन बदलते हैं, ताकी नए फीचर मिल सके। उसी तरह भारतीय कर्मचारियों को विश्वभर में सम्मान मिल सके। मुझे गर्व है कि अगले दो साल में भारत में ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां पर इंटरनेट कनेक्शन नहीं होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम सत्र में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करने के साथ ही प्रवासियों को संबोधित करेंगी, जिसके बाद विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन करेंगे आभार व्यक्त करेंगे।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल मेहमानों की कोरोना जांच भी की जा रही है। सोमवार को 283 लोगों की जांच की गई। एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में “राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी महिला उद्यमियों की क्षमता का उपयोग करना” विषय पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। वहीं इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा भोज का आयोजन किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद पर सरकार काम कर रही है। हर जिले के उत्पाद को पहचान कर उसे आगे बढ़ाएंगे। एनआरआइ भारत के बांड का प्रमोशन करे। बनारसी साड़ी, कांजीवरम सिल्क, मैसूर सिल्क, नागालैंड के बांस उत्पाद जैसे कई उत्पादन भारत में हैं। हमने हॉलीवुड की किसी फिल्म के बजट से कम बजट में चंद्रयान प्रोजेक्ट किया। हम 50 में से 60 प्रकार के हीरे की कटिंग और पालिश का काम भारत में कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा- भारत के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोडिंग कर मोबाइल से गीजर चालू करने, खाना गर्म करने, कार और मोबाइल के सॉफ्टवेयर और कोडिंग पर काम कर रहे हैं। चालक रहित कार के निर्माण में 30 प्रतिशत योगदान भारतीय इंजीनियर का है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति इंदौर में सात घंटे रहेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम 8 जनवरी को शुरू हुआ, जो 10 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशों में अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने और अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी। राष्ट्रपति 57 भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू का एयपोर्ट पर स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी का मां अहिल्या की नगरी इंदौर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए आज दुर्लभ अवसर और गर्व का विषय है। इंदौर का मंच आज तीन देशों के राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति का साक्षी होगा।’ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।

Created On :   10 Jan 2023 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story