झारखंड चुनाव: जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था, वो काम कांग्रेस वालों ने किया - पीएम मोदी

झारखंड चुनाव: जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था, वो काम कांग्रेस वालों ने किया - पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुमका पहुंचे। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि 2014 में देश व राज्य की करोड़ों जनता ने एक चाय बेचने वाले बेटे को देश का पीएम बनाया। तब से देश के गरीबों, नौजवानों, महिलाओं का जो विकास हुआ है। उसे सारी दुनिया स्वीकार कर रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा वर्षों से आदिवासी के नाम पर राजनीति कर अपनी मतपेटी भरती रही, लेकिन संथाल आदिवासी समाज को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था। पहली बार भाजपा की डबल इंजन सरकार ने संथाली समाज की सुध ली। ये जनसमर्थन दिखा रहा है कि झारखण्ड में भाजपा को, कमल के फूल को, आप सभी का विशेषकर मेरे आदिवासी भाई-बहनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के पास राज्य के विकास का न कोई रोडमैप है, न इरादा है। जब जेएमएम और कांग्रेस ने जनता को भुला दिया, तब जाकर उन्हें सजा देनी पड़ी। अभी वो सुधरे नहीं हैं, वो आदत उनकी जाने वाली नहीं है। उनको आपकी और आपके परिवार की चिंता नहीं है। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस को एक ही बात का पता है। बस जहां भी मौका मिले भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो, जहां भी जाओ सुबह-शाम मोदी को गाली दो, यही कर रहे हैं। भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों कोे देश का विरोध करने की आदत पड़ गई है।" मोदी ने कहा कि कांग्रेस को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो भाजपा का विरोध कर रहे हैं कि भारत का कर रहे हैं। सीमा रेखाएं लांघ देते हैं। आपने समाचारों में देखा होगा कि हमारे देश की संसद में अभी नागरिकता कानून से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध को अपना गांव, घर, दोस्त, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में शरणार्थी की जिंदगी का जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा। उनके जीवन को सुधारकर इन गरीबों के लिए नागरिकता के लिए निर्णय किया। ये कांग्रेस और उसके साथी हो-हल्ला मचा रहे हैं, तूफान खड़ा कर रहे हैं। उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, टीवी पर जो उनके दृश्य आ रहे हैं, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस और उनके साथी, हमारा विरोध करने वाले लोगों, अगर समझ सको तो समझो, देश ये सब देख रहा है और देश का विश्वास का पक्का हो जा रहा है कि मोदी ने, देश की संसद ने, भारत की सरकार ने नागरिकता का कानून बनाकर देश को भी बचा लिया है।"

पीएम मोदी ने कहा, "लंदन में भारत का दूतावास है जो 130 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। रामजन्म भूमि का निर्णय हुआ, धारा 370 का निर्णय हुआ, पाकिस्तान के लोगों ने लंदन में दूतावास के सामने जाकर प्रदर्शन किया।" उन्होंने कहा कि जो काम लंदन में हमेशा पाकिस्तान करता रहता है, पाकिस्तान के पैसों से कुछ बिकाऊ लोग करते रहते हैं, पहली बार जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था, वो काम कांग्रेस वालों ने किया। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के 20 जिले ऐसे है जहां कांग्रेस और उसके साथी, बरसों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाए। ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े के बजाय आकांक्षी घोषित किया है। झारखंड के आदिवासी बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दूर ना जाना पड़े, इसके लिए भाजपा हर ब्लॉक में एकलव्य मॉडल स्कूल बना रही है। जिस झारखंड को JMM और कांग्रेस ने पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया। उसी झारखंड को हम बदलते भारत की नई पहचान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बीते 5 वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं की शुरुआत यहीं से हुई है। 

Created On :   15 Dec 2019 2:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story