किसानों के अंतिम अरदास कार्यक्रम में लखीमपुर पहुंची प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi reached Lakhimpur in the last Ardas program of farmers
किसानों के अंतिम अरदास कार्यक्रम में लखीमपुर पहुंची प्रियंका गांधी
लखीमपुर खीरी मामला किसानों के अंतिम अरदास कार्यक्रम में लखीमपुर पहुंची प्रियंका गांधी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज किसानों के अंतिम अरदास में हिस्सा लेने के लिए लखीमपुर पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए कहा है कि प्रियंका गाँधी वाड्रा किसानों के अंतिम अरदास में उपस्थित होने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट से होते हुए लखीमपुर पहुंची  हैं। इससे पहले गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बर्खास्तगी की मांग की ।
प्रियंका गांधी आज लखीमपुर के तिकुनिया में दोपहर तीन अक्टूबर को हुईं हिंसा में मारे गए चार किसानों के अंतिम अरदास में मौजूद है। अंतिम अरदास का आयोजन उसी स्थान पर किया जा रहा है जहां हिंसा हुई थी।
लखीमपुर मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। हिंसा की इस घटना पर विपक्ष की सियासत लगातार जारी है। प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमलावर है।  
लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों का अंतिम अरदास में प्रियंका गाँधी से लेकर कई नेता शामिल होने के लिए लखीमपुर पहुंच गए हैं। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत भी लखीमपुर में हैं। हालांकि किसान नेताओं के साथ भारी भीड़ के जुटने के चलते प्रदेश सरकार ने आसपास के 20 जिलों में अलर्ट जारी कर रखा है।
हिंसा जिस गांव में हुई थी,उसके नजदीक खेत में अंतिम अरदास कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में किसानों के साथ नेता पहुंचने पर एक किसान नेता का कहना है किसी भी नेता को मंच साझा नहीं करने दिया जाएगा। यहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ही मौजूद रहेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशभर में प्रार्थना और श्रध्दांजलि सभा आयोजन करने की अपील की है। साथ ही सभी से आग्रह किया है कि आज रात आठ बजे घर के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाए। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं है।  हिंसा में मारे गए चार किसानों और पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि देने के लिए आज तिकुनिया में अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां  प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू पहुंचे। वहीं अकाली दल से मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा ने नेताओं का आभार जताया लेकिन मंच साझा नहीं करने दी ।


  

Created On :   12 Oct 2021 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story