जनकल्याण एवं सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित,मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा सुना गया!

जनकल्याण एवं सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित,मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा सुना गया!
जनकल्याण एवं सुराज जनकल्याण एवं सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित,मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा सुना गया!

डिजिटल डेस्क | रतलाम स्थानीय कृषि उपज मण्डी पर जनकल्याण और सुराज कार्यक्रम अंतर्गत किसान सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मिटों हॉल भोपाल से दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल पाटीदार, श्री जुझारसिंह जोधा, श्री ललित पालीवाल, श्री जसराज जाट आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को देखा सुना गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन उपसंचालक कृषि श्री विजय चोरसिया द्वारा दिया गया तथा अतिथियों का अभिनन्दन किया। कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सी.आर. कॉठवा तथा डॉ. आर.एस. भदौरिया द्वारा कृषको को कृषि समसामायिक सलाह एवं तकनीकि से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में रत्तागढखेडा एवं बडोदा को बीज ग्राम घोषित किया गया। आज के कार्यक्रम में किसानो को सरसों मिनिकिट बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक ‘‘आत्मा’’ श्री निर्भय सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री डी.आर.माहोर, सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एम. सोलंकी, तकनीकि सहायक श्री एच.एल. बर्फा एवं अन्य अधिकारी/कर्मंचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गेस सुरोलिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किया गया। आभार श्री भीका वास्के ने माना।

Created On :   24 Sep 2021 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story