कोरोना के विरूद्व जन आंदोलन नगर निगम ने अब तक 2 लाख 80 हजार से ज्यादा मास्क निःशुल्क बांटे

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कोरोना के विरूद्व जन आंदोलन नगर निगम ने अब तक 2 लाख 80 हजार से ज्यादा मास्क निःशुल्क बांटे

डिजिटल डेस्क, जयपुर। 30 अक्टूबर। सरकार द्वारा शुरू किये गये कोरोना के विरूद्व जनआंदोलन के दौरान नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज द्वारा अब तक 2 लाख 80 हजार से ज्यादा मास्क लोगाें को निःशुल्क वितरित किये जा चुके है। दोनों निगमों द्वारा आमजन को कोरोना से बचाने के लिए सूती कपडे के डबल लेयर, वॉशेबल मास्क वितरित किये जा रहे है। गौरतलब है कि दोनाें निगमों द्वारा लगभग 5 लाख 50 हजार से ज्यादा मास्क वितरित किये जाने हैं। सभी जोन उपायुक्तों, मुख्य सफाई निरीक्षकों, राजस्व अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों सहित जोनो के विभिन्न कार्मिको द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो में जाकर मास्क वितरित किये जा रहे है। आयुक्त ग्रेटर दिनेश कुमार यादव एवं हैरिटेज लोकबन्धु ने मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारियों को भी विभिन्न जोनो में मास्क वितरित करने के निर्देश प्रदान किये है। मुख्यालय पर पदस्थापित उपायुक्तों सहित मुख्य अभियन्ता, सहायक मुख्य अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी भी मास्क वितरण का कार्य कर रहे है। इसके साथ ही सतर्कता शाखा के उपायुक्त इस्लाम खान के नेतृत्व में सतर्कता शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान चलाकर विशेष तौर पर निराश्रितों एवं भिखारियों को मास्क वितरित कर रहे है। दोनों निगम आयुक्त रोज विभिन्न इलाको मे जाकर लोगों को मास्क वितरण एवं समझाइश कर रहे है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को दिये 43 हजार डिस्पोजेबल मास्क- नगर निगम जयपुर हैरिटेज के लिए 29 अक्टूबर को आयोजित मतदान के दौरान नगर निगम द्वारा बिना मास्क लगाये मतदान करने आये 43 हजार मतदाताओं को डिस्पोजेबल मास्क उपलब्ध करवाये गये। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के हाथ सैनेटाइज करने के लिए सैनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराने के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाने का कार्य भी निगम द्वारा किया गया। गौरतलब है कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर के लिए 1 नवम्बर को होने वाले मतदान के दिन भी मास्क वितरण तथा सैनेटाइज करने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की व्यवस्थाएं की जायेंगी। जागरूकता रथ बने मास्क वितरण रथ- नगर निगम द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे जागरूकता रथ मास्क वितरण रथ का भी काम कर रहे है। इन रथों के साथ मौजूद कला जत्था कलाकार भीडभाड वाले इलाकों/कच्ची बस्तियों/अस्पताल आदि के बाहर नुक्कड नाटक एवं गायन से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के साथ वहां उपस्थित लोगों को मास्क भी वितरित कर रहें है।

Created On :   31 Oct 2020 3:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story