पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

Punjab cabinet minister Fauja Singh Sarari resigns
पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा
पंजाब सियासत पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जबरन वसूली की साजिश रचने के एक मामले में सरारी का नाम सामने आया था। उनके इस्तीफे के बाद, राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने का फैसला किया। सरकार के सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से पहले ही समय मांगा जा चुका है। इससे पहले विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था।

सरारी के इस्तीफे से मंत्रिपरिषद में चार पद खाली हो गए हैं। सरारी को जुलाई 2022 में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सितंबर में, एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो क्लिप को उनके करीबी सहयोगी तरसेम लाल कपूर ने लीक किया था। सरारी ने कहा है कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   7 Jan 2023 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story