- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जालसाज विधायक की ठगी का पता लगाने...
जालसाज विधायक की ठगी का पता लगाने आई पंजाब पुलिस
डिजिटल डेस्क जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में जीसीए नामक कंपनी खोलकर 6 साल में रकम दोगुनी करने का झाँसा देकर 98 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में फरार आरोपी पंजाब का विधायक प्रीतम सिंह व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह का एक मामला पंजाब के भटिंडा में दर्ज कड्डिया गया है, उक्त मामले में विधायक की जालसाजी का पता लगाने पंजाब पुलिस की टीम जबलपुर पहुँची और प्रकरण से संबंधित जानकारी हासिल की गई। सूत्रों के अनुसार मदन महल पुलिस द्वारा 2 जनवरी को जीसीए कंपनी के संचालक प्रीतम सिंह, मैनेजर राकेश शर्मा व कमल किशोर शर्मा के खिलाफ 98 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह का एक मामला पंजाब के भटिंडा में प्रीतम सिंह व उसके भाई गुरदीप सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था।
उक्त मामले की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम गठित की गयी। उक्त जाँच टीम के एसआई व आरक्षक को जबलपुर भेजा गया। जाँच टीम ने यहाँ आकर प्रकरण से संबंधित जानकारी हासिल की और वापस पंजाब लौट गई।
Created On :   21 Jan 2020 9:45 AM GMT