उज्जैन में ही भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कर वापस लौटे राहुल गांधी, गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद फिर होगी वापसी

Rahul leaves Bharat Jodo Yatra after walking 240 kms in Madhya Pradesh
उज्जैन में ही भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कर वापस लौटे राहुल गांधी, गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद फिर होगी वापसी
भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में ही भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कर वापस लौटे राहुल गांधी, गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद फिर होगी वापसी

डिजिटल डेस्क: उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रुकी हुई है। राहुल की यात्रा का आज देश में 83वां और प्रदेश में आज 8वां दिन है। मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने महाकाल मंदिर में जा कर बाबा के दर्शन करें और फिर आमसभा को संबोधित किया था। आपको बात दें कि, राहुल की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले भी दो दिन के लिए महाराष्ट्र की सीमा पर विश्राम लिया था।  राहुल गांधी ने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के चुनावी मैदान पर सभाओं को संबोधित किया था।

Capture11

 

राहुल ने क्यों छोड़ी यात्रा 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की म.प्र में शुरुवात 23 नवंबर को बुरहानपुर से हुई थी। मध्यप्रदेश में राहुल की यात्रा कुल 382 किलोमीटर चलेगी। यात्रा अब तक प्रदेश में 240 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा को इस पड़ाव पर छोड़कर राहुल गांधी फिलहाल गुजरात वापस गए हैं। वो गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। राहुल गांधी की वापसी तक यात्रा में शामिल लोग उज्जैन में ही रूके रहेंगे।

241122-Rest-Day-Web-Hindi

दिसंबर में यात्रा से फिर से जुड़ेगे राहुल

राहुल की यात्रा 1 दिन के लिए रुकी है। दरसल यात्रा को रोकने के पीछे कारण राहुल की गुजरात यात्रा है। राहुल आज 30 नवंबर को गुजरात के दौरे पर है। जिसके कारण राहुल की मध्यप्रदेश में वापसी अब 1दिसंबर यानी कल होगी। जिसी कारण से यात्रा अब दिसंबर माह से चलना शुरु करेंगी।

 

 

Created On :   30 Nov 2022 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story