ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे पर रेलवे ने शुरु किया प्लास्टिक लाओ और मास्क पाओ अभियान

Railways Launches Plastic Bring and take Mask Campaign on Global Recycling Day
ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे पर रेलवे ने शुरु किया प्लास्टिक लाओ और मास्क पाओ अभियान
ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे पर रेलवे ने शुरु किया प्लास्टिक लाओ और मास्क पाओ अभियान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विश्व रीसाइक्लिंग डे के मौके पर गुरूवार को मध्य रेलवे ने प्लास्टिक लाओ मास्क पाओ अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य मकसद लोगों को प्लास्टिक इकठ्ठा करने और उसके रीसाइक्लिंग के लिए जागरूक करना है। इसके तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और दादर स्टेशनों पर कियोस्क लगाए गए हैं, जहां प्लास्टिक लाकर देने वाले यात्रियों को उसके बदले मास्क दिया जा रहा है। इससे पर्यावरण के साथ-साथ कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में भी मदद मिलेगी।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के तहत मुंबई महानगर पालिका, हिंदुस्तान युनिलीवर और स्त्री मुक्ति संगठन की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि यात्री सभी प्रकार के प्लास्टिक के कचरे जैसे पानी की बोतले, पॉलीथिन बैग आदि को कियोस्क में देकर बदले में मास्क हासिल किया जा सकता है। परियोजना में भागीदारों के साथ मिलकर फिलहाल सीएसटीएम और दादर स्टेशनों पर यह कियोस्क मौजूद हैं।

आम तौर पर लोग पानी की बोतलें और दूसरे प्लास्टिक के सामना इस्तेमाल कर इधर उधर फेंक देते हैं। लेकिन इसके बदले मास्क मिलने से लोग भी प्लास्टिक कही और फेंकने की जगह कियोस्क में देकर मास्क हासिल करना पसंद करेंगे। यहां जमा हुए प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इससे स्टेशन और शहर स्वच्छ रखने में मदद तो मिलेगी ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और कोरोना संक्रमण के प्रसार से भी बचा जा सकेगा। रेलवे ने इससे पहले भी स्टेशनों पर प्लास्टिक बॉटल क्रशिंग मशीने लगाईं हैं।         

 

Created On :   18 March 2021 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story